RCL-2026 के चौथे दिन तक हुए 12 मैच में 160 चौके और 183 छक्कों की हुई बारिश, जानिए- आज किन 6 टीमों में होगी भिड़ंत
रतलाम चैम्पियन लीग 2026 के तहत हो रहे क्रिकेट मैचों में रोमांच बढ़ता जा रहा है। रोज मैदान पर बल्लों से रनों की बरसात हो रही है।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति और पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से आयोजित रतलाम चैम्पियन लीग (RCL) – 2026 में चौथे दिन तक कुल 12 मैच हो चुके हैं। इस दौरान बल्लेबाजों ने 160 चौकों और 183 छक्कों की मदद से रनों की बरसात की। चौथे दिन हुए मुकाबलों में शैरानी सुपर किंग्स, सूर्या वॉरियर्स टीमें विजयी रहीं। समाचार लिखे जाने तक तीसरा मुकाबला जारी था।
रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं के सृजन के उद्देश्य से आयोजित रतलाम चैंपियन लीग को दर्शकों का अपार समर्थन मिल रहा है। स्पर्धा में रोज दिन तीन मैच खेले जा रहे हैं। समिति संयोजक विकास कोठारी, यतेन्द्र भारद्वाज एवं सचिव जयेश राठौर ने बताया कि चौथे दिन प्रवेश स्पर्धा से पूर्व राष्ट्रगान हुआ। अतिथि भाजपा पार्षद रहे। इस मौके पर रतलाम प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, देवशंकर पांडेय, विजय भाटी एडवोकेट, कमल धाकड़, दीपक मईड़ा, प्रिंस बना, अविनाश शर्मा, असीम ओझा, चेतन शर्मा आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। स्कोरर दिग्विजय सिंह रहे।
5 छक्के और 5 चौके ने दिलाई जीत
पहला मैच शैरानी सुपर किंग्स और फाइनेंस सर्किल के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवर में 142 रनों का लक्ष्य रखा। शक्ति घीसे ने 37, अनिल निनामा ने 46 रन बानकर शानदार पारी खेली। शैरानी सुपर किंग्स के गेंदबाज वसीम पिपलौदा का प्रदर्शन शानदार रहा। लक्ष्य भेजने उतरी शैरानी सुपर किंग्स टीम के बल्लेबाज मोइन शिरानी ने 20 बालों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। रवि सेन ने मात्र 18 बालों में 55 रन बटोरे जो निर्णायक साबित हुए। मैन ऑफ द मैच रवि सेन रहे।
ये भी पढ़ें
117 रन पर ही गिर गए 9 विकेट
दूसरा मैच सूर्या वॉरियर्स और इंडियन गोल्ड के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्या वॉरियर्स ने 7 विकेट खोकर 122 रन का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज अजय मालाकार ने 18, विशाल ने 20, राजेश सोनकर ने 30 तथा रॉबिन बेंजामिन ने 19 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन गोल्ड ने 117 रन के स्कोर पर ही 9 विकेट गंवा दिए और मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच अजय मालाकार रहे।
तीसरा मैच अभी जारी है, परिणाम के लिए इंतजार कीजिए
तीसरा मैच यूएसएन फाल्कन और हिन्द टाइटंस के मध्य खेला जा रहा है। यूएसएन फाल्कन ने पहले बल्लेबाजी की। भाविक जैन की शानदार बल्लेबाजी के साथ टीम ने 10 ओवर में 95 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में हिंद टाइटंस के सलामी बल्लेबाजों ने 4 गेंदों पर 16 रन बनाकर टीम को मजबूती प्रदान की। खबर लिखे जाने तक मैच जारी था।
ये भी पढ़ें
आज (30 मार्च) के ये मैच होंगे
- इंडियन गोल्ड विरुद्ध रतलाम रॉयल चैलेंजर्स
- हाट रोड विरुद्ध यूएसएन फाल्कन
- एनएनजी धम्मू इलेवन विरुद्ध ब्रदर्स यूनाइटेड




