नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा : रतलाम जिले में 17665 नव साक्षरों ने परखा अपना अक्षर ज्ञान, सबसे ज्यादा सैलाना विकासखंड में सम्मिलित हुए

देश सहित रतलाम में भी नव साक्षरों ने अपने अक्षर ज्ञान का प्रदर्शन उल्लास नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में किया। परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।

नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा : रतलाम जिले में 17665 नव साक्षरों ने परखा अपना अक्षर ज्ञान, सबसे ज्यादा सैलाना विकासखंड में सम्मिलित हुए
नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में अक्षर ज्ञान प्रदर्शित करती नव साक्षर महिलाएं।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारत सरकार के निर्देशानुसार तथा राज्य शासन के आदेशानुसार देश एवं प्रदेश के साथ-साथ रतलाम जिले में भी नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें पूरे जिले में 17 हजार 665 नव साक्षरों ने परीक्षा दी।

जिला समन्वयक ज्ञानेश्वर परिहार के अनुसार परीक्षा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चली। समय का कोई बंधन नहीं होने से इस अवधि के दौरान नव साक्षर अपनी सुविधा अनुसार केंद्रों पर आते गए और परीक्षा में सम्मिलित होते गए। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी परीक्षा के साथ ही संपन्न होता रहा। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

सबसे ज्यादा नव साक्षरों ने सैलाना विकासखंड में दी परीक्षा

सैलाना विकासखंड के समन्वयक डॉ. रविंद्र उपाध्याय ने बताया अपनी तरह की अनूठी परीक्षा में सबसे ज्यादा 4206 नव साक्षर सैलाना विकासखंड में सम्मिलित हुए। दूसरे नंबर पर बाजना विकासखंड रहा जहां 3402 नव साक्षरों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार रतलाम विकासखंड 3281 के आंकड़े के साथ तीसरे, आलोट विकासखंड 2893 के साथ चौथे नंबर पर रहा। जावरा विकासखंड में 2281 तथा पीपलौदा विकासखंड में 1713 नव साक्षरों ने परीक्षा दी। इस तरह ये दोनों विकासखंड संख्या के मान से क्रमशः पांचवें और छठे नंबर पर रहे।

यह खबर पढ़ी क्या... ? नवभारत साक्षरता मूयांकन परीक्षा 17 मार्च को, जिला एवं विकासखंड समन्वयक ने कलेक्टर को दी जानकारी