रॉयल कॉलेज के फार्मेसी के विद्यार्थियों ने किया तीतरी में एमबी वाइन यूनिट का अवलोकन, फर्मंटेशन की प्रक्रिया भी समझी

न्यू एरा ऑफ एजुकेशनल एंड नॉलेज ट्रिप के तहत रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों ने वाइन उत्पादन उद्योग का अवलोकन किया।

Sep 15, 2023 - 00:18
Sep 15, 2023 - 00:21
 0
रॉयल कॉलेज के फार्मेसी के विद्यार्थियों ने किया तीतरी में एमबी वाइन यूनिट का अवलोकन, फर्मंटेशन की प्रक्रिया भी समझी
एमबी वाइन का अवलोकन करने पहुंचे रॉयल कॉलेज के विद्यार्थी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । न्यू एरा ऑफ एजुकेशनल एंड नॉलेज ट्रिप के तहत रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस रतलाम के विद्यार्थियों ने तीतरी में एमबी वाइन यूनिट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां फर्मेंटेशन की पूरी विधि देखी और समझी।

150

विद्यार्थियों को एमबी वाइन के डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र पाटीदार ने पूरी प्रक्रिया आसान शब्दों में समझाई। उन्होंने बताय कि यूनिट में डिजिटल तकनीक से 18 किस्म के अंगूर की खेती गांव में की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार वे विदेश में पढ़ाई कर वापस अपने गांव आकर इतना बड़ा बिजनेस चला रहे हैं। फार्मेसी के विद्यार्थियों के लिए यह काफी शिक्षाप्रद रहा। वे डॉ. जितेंद्र के अनुभव और उनके द्वारा दी गई जानकारी से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने खुद का स्टार्टअप और बिजनेस करने के बारे में भी जानकारी ली। डॉ. पाटीदार ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के जवाब भी दिए। इस दौरान रॉयल कॉलेज प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, इंडस्ट्री विजिट को-ऑर्डिनेटर प्रो. मिलिन गांधी, प्रो. प्रियंका राठौर व प्रो. दीक्षा खटीक आदि मौजूद रहे।

500
200

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।