रतलाम में रामोत्सव : 'श्री राम रथयात्रा' एवं आतिशबाजी, 'हिंदू गर्जना' वाहन रैली आज, 'मेरा रतलाम मेरी आयोध्या' सहित अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम कल

रतलाम में भी रामोत्सव की धूम। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्व संध्या पर रतलाम में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

रतलाम में रामोत्सव : 'श्री राम रथयात्रा' एवं आतिशबाजी, 'हिंदू गर्जना' वाहन रैली आज, 'मेरा रतलाम मेरी आयोध्या' सहित अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम कल
रतलाम में रामोत्सव के तहत रविवार और सोमवार को विभिन्न आयोनज होंगे।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अयोध्या धाम में होने वाले श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत रतलाम शहर में भी विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर श्री राम रथ यात्रा, हिंदू गर्जना वाहन रैली निकालेगी। सनातन सोशल ग्रुप शहर के चौराहों पर आतिशबाजी करेगा। मेरा रतलाम मेरी अयोध्या सहित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 22 जनवरी को होंगे। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव वाले दिन अयोध्या में होने वाले आयोजन के सीधे प्रसारण के साथ ही अन्य आयोजन भी होंगे।

सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्रह्म युवा शक्ति एवं सर्व ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा रविवार को श्री राम रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में सबसे आगे हनुमान की जा रथ होगा जिसमें हनुमान जी की 14 ऊंची प्रतिमा होगी। दूसरे रथ में प्रभु श्री राम जी की लगभग 11 फीट की मूर्ति रहेगी। फिर राम दरबार और पीछे भगवान श्री परशुराम जी की मूर्ति होगी। रथयात्रा शाम 4 बजे राम मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्ग से होती हुई धानमंडी पहुंचेगी। यहां सप्त ऋषि द्वारा भगवान राम जी की आरती की जाएगी। इस दौरान 21 कारसेवकों का सम्मान भी किया जाएगा। दिवंगत कारसेवकों परिजन का सम्मान होगा। आयोजन को सफल बनाने की अपील ब्रह्म युवा शक्ति के अध्यक्ष प्रवीण उपाध्याय, रथयात्रा के संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित), सर्व ब्राह्मण महासभा के मार्गदर्शक शान्तिलाल शर्मा, अध्यक्ष नरेन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता पाठक, मनीष उपाध्याय, नवदीप शर्मा, विनय पंड्या, लक्की तिवारी ने की है।

आतिशबाजी होगी, 2.11 क्विंटल केसरिया पेड़ें बंटेंगे

सनातन सोशल ग्रुप 21 जनवरी को शहर के विभिन्न चौराहों पर आतिशबाजी की जाएगी। आतिशबाजी की शुरुआत शाम 6 बजे सज्जन मिल रोड स्थित राम मंदिर से होगी। शुभारंभ मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल एवं नगर निगम अध्यक्षा मनीषा शर्मा की उपस्थिति में होगा। इसके बाद सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धान मंडी, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, माणक चौक, डालूमोदी बाजार, थावरिया बाजार से राजमहल होते हुए श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पर आतिशबाजी कार्यक्रम का समापन होगा।

ग्रुप द्वारा 22 जनवरी को चांदनी चौक स्थित एपी ज्वैलर्स पर 2 क्विंटल 11 किलो केसरिया पेड़े का प्रसादी वितरण किया जाएगा। ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रवीण सोनी, मोहनलाल मुरलीवाला, कैलाश झालानी, पवन सोमानी, नरेंद्र जोशी, गुल्लू, बद्रीलाल परिहार, रवि जौहरी, विनोद राठौड़, सुरेंद्र जोशी मुन्ना, रामबाबू शर्मा, सुशील दलाल, नीलेश सोनी, देवशंकर पांडेय, राजेंद्र पाटीदार, सुरेश पापटवाल, मनीष शर्मा, अनुज शर्मा ने आतिशबाजी समारोह में शामिल होने की अपील की है। 22 जनवरी को दोपहर 12.15 बजे गोपाल जी का बड़ा मंदिर न्यास एवं श्री हनुमान जी भक्त मंडल के संयुक्त तत्वाधान में माणक चौक स्थित मंदिर प्रांगण में महाआरती की जाएगी। महाप्रसादी भी होगी।

प्रभारी फेरी निकला, राम नाम का जाप जारी, पूर्णाहुति कल

श्री मेहंदी कुई बालाजी जन कल्याण न्यास के तत्वावधान श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में सवा करोड़ ‘‘श्री राम जय राम जय जय राम’’ महामंत्र का जाप 22 दिसंबर से अनवरत जारी है है। इसमें प्रतिदिन साढ़े पांच लाख से अधिक जाप हो रहे है। अब तक सवा करोड़ जाप के संकल्प को सिद्ध करते हुए पांच करोड़ से अधिक जाप पूर्ण हो गए हैं। जाप सुबह 7 से रात 11 बजे तक होते हैं। 21 जनवरी को सुबह 6 बजे फेरी निकाली गई। 22 जनवरी को सुबह नौ बजे हवन के साथ संकल्प की पूर्णाहुति होगी। इस मौके पर आरती, शृंगार दर्शन के बाद दोपहर 1 बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा।

हिंदू गर्जना वाहन रैली निकलेगी

भाजपा के युवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन द्वारा 21 जनवरी को शाम 4 बजे हिंदू गर्जन नाम से वाहन रैली निकाली जाएगी। माणक चौक स्थित बड़ा हनुमानजी का मंदिर से शुरू होगी। यह चांदनी चौक, तोपखाना, डालूमोदी बाजार, कॉलेज रोड, छत्रीपुल, दो बत्ती, न्यू रोड, लोकेंद्र टॉकिज, गायत्री टॉकिज, सैलाना बस स्टैंड, सज्जन मिल, अलकापुरी चौराह होते हुए राम मंदिर पर विसर्जित होगी। सभी रामभक्तों ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

22 जनवरी को शाम 5.30 बजे महाराजा सज्जन सिंह स्टेच्यू चौराहे के पास स्थित चौपाटी पर मेरा रतलाम मेरी अयोध्या कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के युवा नेता जुबिन ऋषभ जैन द्वारा किया जा रहा है। इसमें धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा नाटक का मंचन तथा भगवान श्री राम की आरती होगी।