धर्म-संस्कृति का संगम ! 11 दिवसीय श्री कालिका माता मेला शुरू, महापौर पटेल बोले- शीघ्र मिलेगी श्री कालिका माता लोक की सौगात
रतलाम में श्री कालिका माता मंदिर प्रांगण में लगने वाला मेला शुरू हो गया। 11 दिन तक चलने वाले मेले की शुरुआत में गरबा नृत्य एवं मलखंभ का प्रदर्शन हुआ।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले 11 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर किया। अनुष्ठान में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, एमआईसी सदस्य भगत भदौरिया सहित अन्य शामिल रहे। इस मौके पर महापौर पटेल ने कहा कि रतलाम के नागरिकों को शीघ्र ही श्री कालिकात माता लोक की सौगात मिलेगी।
महापौर ने सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाकाल लोक की तर्ज पर श्री कालिका माता लोक की कार्ययोजना 10 करोड़ रुपए की है। इसमें झाली तालाब के किनारे माता के नौ स्वरूपों की प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही मंदिर व पूरे मेला परिसर का सौन्द्रर्यीकरण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। पटेल के अनुसार नगर निगम परिषद मेलों को वृहृद स्वरूप प्रदान कर रही है। उच्च स्तरीय गरीमामयी सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिससे नागरिकों का स्वस्थ मनोरंजन होगा। उन्होंने नागरिकों से मेले में अधिकाधिक की संख्या में आने की अपील भी की। उन्होंने लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।
मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर- उपाध्याय
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। मेले दिलों को जोड़ते हैं। हमें आने वाली पीढ़ी के लिए मेलों को सहेजने के साथ इनका विस्तार करना होगा। नगर निगम परिशद हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही है। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि नवरात्रि का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। हमें बुराई को दूर करने के लिए मां की आराधना करनी चाहिए। भगवान श्रीराम ने भी रावण पर विजयश्री प्राप्त करने के लिए आराधना की थी।
गरबा नृत्य के साथ हुई मां की आराधना
प्रांरभ में अतिथियों और महापौर परिषद सदस्यों तथा पार्षदों का स्वागत निगम आयुक्त अनिल भाना, उपायुक्त एवं मेला अधिकारी करुणेष दण्डोतिया सहित निगम अधिकारी, श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया। मेले के शुभारंभ अवर पर श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट की बालिकाओं ने सांस्कृतिक मंच पर गरबा नृत्य किया।
मलखंभ पर संगीत की धुन पर दिखाए करतब
गरबा रास के बाद जवाहर म्यूजिकल मलखंभ इंडियाज गॉट टैलेंट फेम के खिलाड़ियों ने मलखंभ मलखंभ पर एक्रोबेट जिमनास्टिक का प्रदर्शन किया। मलखंभ पर योगासन, पिरामिड की आकृतियां भी बनाईं जिनमें 10 लड़कियां और 20 लड़के शामिल रहे। संचालन आषीश दशोत्तर ने किया। आभार राजस्व समिति प्रभारी ने माना।
ये उपस्थित रहे
इस अवसर पर मनोहर पोरवाल, प्रवीण सोनी, हेमन्त राहौरी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, पार्षद धर्मेन्द्र रांका, शेरू पठान, कालिका माता सेवा मण्डल के मोहनलाल भट्ट, राजेन्द्र शर्मा और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।