रतलाम में महासाध्वी प्रफ्फुल्लाजी म.सा. आदि ठाणा-05 का चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश 19 जुलाई को होगा, 98वीं ओलीजी की पूर्णाहुति पर सामूहिक आयंबिल निवी 20 जुलाई को

तलाम के श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नीमचौक को वर्ष 2026 का चातुर्मास प्राप्त हुआ है। 19 जुलाई को महासाध्वी प्रफ्फुल्लाजी म.सा. आदि ठाणा-05 का मंगल प्रवेश होगा, जबकि 20 जुलाई को 98वीं ओलीजी की पूर्णाहुति पर सामूहिक आयंबिल निवी का आयोजन किया जाएगा।

रतलाम में महासाध्वी प्रफ्फुल्लाजी म.सा. आदि ठाणा-05 का चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश 19 जुलाई को होगा, 98वीं ओलीजी की पूर्णाहुति पर सामूहिक आयंबिल निवी 20 जुलाई को
महासाध्वी प्रफ्फुल्लाजी म.सा. एवं साध्वीवृंद।

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नीमचौक को प्राप्त हुआ वर्ष-2026 का चातुर्मास

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नीमचौक, रतलाम को वर्ष 2026 के लिए महासाध्वी प.पू. श्री प्रफ्फुल्लाजी म.सा. आदि ठाणा-05 का चातुर्मास प्राप्त हुआ है। चातुर्मास के अंतर्गत महासतिया वृंद का नगर में मंगल प्रवेश 19 जुलाई (रविवार) को होगा। 20 जुलाई (सोमवार) को महासती प्रफुल्लाश्री म.सा. की 98वीं ओलीजी की पूर्णाहुति (4851 आयंबिल) की अनुमोदनार्थ सामूहिक आयंबिल निवी का आयोजन किया जाएगा।

श्रीसंघ के मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया कि जैन दिवाकर प.पू. गुरुदेव चौथमलजी म.सा., ज्योतिषाचार्य मालवरत्न उपाध्याय प.पू. गुरूदेव कस्तुरचंदजी म.सा. एवं श्रमण संघीय महामंत्री घोर तपस्वी प.पू. गुरुदेव मोहनमुनिजी म.सा. के दिव्य आशीर्वाद से श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नीमचौक को यह चातुर्मास प्राप्त हुआ है।

बाफना ने बताया कि वर्धमान आयम्बिल तपोनिधि, जिनशासन प्रभाविका महासाध्वी प.पू. श्री प्रफ्फुल्लाजी म.सा., द्विशतावधी प.पू. साध्वी श्री महिमाजी म.सा., ज्ञान पिपासु प.पू. साध्वी श्री प्रणयाजी म.सा., शतावधानी प.पू. श्री महती श्रीजी म.सा. एवं नवदीक्षिता प.पू. साध्वी श्री परिज्ञाजी म.सा. आदि ठाणा-05 रतलाम में चातुर्मास करेंगी।

प्रफुल्लाजी म.सा. श्रमण संघीय आचार्य श्री डॉ. शिवमुनिजी म.सा. एवं कर्नाटक गजकेसरी घोर तपस्वी प.पू. गुरुदेव श्री गणेशीलालजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी, महाराष्ट्र प्रवर्तिनी प.पू. गुरूणी मैया डॉ. प्रतिभाजी म.सा. की लघु भगिनी एवं सुशिष्या हैं।

ये भी पढ़ें

शोभायात्रा के बाद होगी धर्मसभा

महासतिया वृंद का मंगल प्रवेश 19 जुलाई को प्रातः 9 बजे प्रजापति समाज धर्मशाला, खान बावड़ी से प्रारंभ होगा। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई नीमचौक जैन स्थानक पहुंचेगी, जहां धर्मसभा आयोजित होगी। मंगल प्रवेश से पूर्व होने वाली नवकारसी के लाभार्थी पद्मादेवी-मिट्ठूलाल, सीमा-अजय खमेसरा परिवार होंगे। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को महासती प्रफुल्लाश्री म.सा. की 98वीं ओलीजी की पूर्णाहुति (4851 आयंबिल) की अनुमोदनार्थ सामूहिक आयंबिल निवी का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने के अपील

श्रीसंघ अध्यक्ष अजय खिमेसरा, महामंत्री विनोद कटारिया, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, संघ रत्न इंदरमल जैन, संघ गौरव महेन्द्र बोथरा, मणिलाल कटारिया, सुरेश कटारिया, ललित पटवा, प्रेम कुमार मोगरा, जयंतीलाल डांगी, विनोद बाफना, प्रकाश मेहता, विजय कटारिया, विजय पटवा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया, वीरेंद्र कटारिया, अरिहंत बोराणा, पंकज पटवा, मनीष भटेवरा, रीतेश मूणत, बहु मंडल अध्यक्ष रीना गांधी, ऋतु कटारिया, समता पितलिया, महिला मंडल अध्यक्ष मीना बोथरा, उषा बोथरा, बालिका मंडल अध्यक्ष रक्षिता पटवा, जियांशी कटारिया, बालक मंडल अध्यक्ष लक्ष्य कटारिया, श्रेयांश बाफना, शुभ बोराना सहित श्रीसंघ के पदाधिकारियों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से मंगल प्रवेश एवं चातुर्मास के सभी धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

ये भी पढ़ें