मंदसौर के ग्राम खोड़ाना में मिला रतलाम रेल मंडल के जूनियर दीक्षांत पंड्या का शव, गोली मारकर हत्या की आशंका

मंदसौर जिले के ग्राम खोड़ाना में रतलाम रेल मंडल में पदस्थ एक जूनियर इंजीनियर की अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस जांच कर रही है।

मंदसौर के ग्राम खोड़ाना में मिला रतलाम रेल मंडल के जूनियर दीक्षांत पंड्या का शव, गोली मारकर हत्या की आशंका
मंदसौर जिले के ग्राम खोराना में रतलाम रेल मंडल के जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पंड्या की कार का जायजा लेती पुलिस एवं इनसेट में मृतक दीक्षांत पंड्या।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम / मंदसौर । रतलाम रेल मंडल के जूनियर इंजीनिय दीक्षांत पंड्या का शव संदिग्ध अवस्था में मंदसौर जिले के खोड़ाना गांव में मिला है। मौके से पुलिस लाल कार भी मिली है जो मृतक की बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का बताया जा रहा है। मृतक की शरीर में चार गोलियां मिली हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मंदसौर जिले का भागवढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ाना में एक युवक का शव मिला। जानकारी मिलते ही भावगढ़ और रतलाम जिले के ढोढर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। मृतक की शिनाख्त रतलाम रेल मंडल के सीएंडडब्ल्यू विभाग में पदस्थ जूनियर इंजीनियर दीक्षांत पांड्या के रूप में हुई है। मौके पर लाल कार MP43CB0143 खड़ी मिली है। कार दीक्षांत की ही बाताई जा रही है।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

अपुष्ट सूत्रों के अनुसार दीक्षांत शनिवार को कार से नीमच जिले के जेतपुरा एक शादी में शामिल होने पहुंचा था। साथ में ढोढर निवासी एक युवती भी थी, जिसका नाम पिंकी बताया जा रहा है। शादी से लौटते समय पहले पहले दोनों ढोढर में ही रुकने वाले थे। हालांकि बात में दीक्षांत ने सीधे रतलाम जाना उचित समझा। युवती को भी रतलाम में ही छोड़ने तय हुआ था। इस बीच किसी ने मुखबिरी कर दी जिसके चलते कुछ लोगों ने इनकी कार को परवलिया बांछड़ा डेरों के पास रोक लिया और विवाद किया। बताते हैं कि आरोपियों ने युवती को तो भगा दिया किंतु दीक्षांत को जबरदस्ती खोड़ाना गांव तरफ ले गए और जहां गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूत्र बताते हैं कि गोली मारने वालों में परवलिया निवासी किसी मोहसिन पिता नजीम लाला का नाम सामने आया है। इस बारे में भी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार डेढ़ माह पूर्व रतलाम जिले की ढोढर पुलिस चौकी पर एक लिखित आवेदन भी दिया था। यह किस बारे में था, यह स्पष्ट नहीं है। मामले में जानकारी अपडेट की जा रही है।

वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन में रह चुका है दीक्षांत

जानकारी के अनुसार मृतक पंड्या वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। युवा समिति में सचिव भी रह चुका है।