रंगोत्सव : श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के बच्चों ने हर्बल गुलाल से खेली होली, रंगों का महत्व जाना और थिरके भी

रतलाम के श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों ने होली पर्व मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाया और गीतों पर थिरके भी।

Mar 11, 2025 - 19:44
Mar 11, 2025 - 19:44
 0
रंगोत्सव : श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के बच्चों ने हर्बल गुलाल से खेली होली, रंगों का महत्व जाना और थिरके भी
रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चे होली गीतों पर थिरकते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी अरविंद मार्ग में अध्ययनरत नन्हे-नन्हे विद्यार्थियों ने होली के त्यौहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रंगों के उपयोग के बारे में भी बताया।

यह जानकारी प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापिका कविता कुंवर ने बच्चों को प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि रंगों का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने होली के बारे में प्रचलित कथा से भी बच्चों को अवगत करायाl इस अवसर पर बच्चों ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर फागुन का उत्सव मनाया व गीतों पर जमकर थिरके।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।