भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनने के लिए 23 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन, आवेदन ऑनलाइन होंगे

अगर आप वायु सेना में अग्निवीर बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आप 23 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Nov 17, 2022 - 00:53
 0
भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनने के लिए 23 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन, आवेदन ऑनलाइन होंगे
भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम भारतीय वायु सेना अग्निवीर के लिए आवेदन के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 23 नवंबर है। इच्छुक आवेदक वेबसाइट अग्नीपथ वायु www.cdac.in पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं।

आईटीआई प्राचार्य यू.पी. अहिरवार ने बताया कि वे युवा जिनका जन्म 27 जून 2002 से 27 दिसंबर 2005 के मध्य हुआ है वे आवेदन करने के लिए पात्र हैं। शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन या भारतीय वायु सेना भर्ती उपरोक्त वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। संबंधित लिंक एमपी रोजगार पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।