रतलाम शहर सफाई मित्र सुरक्षित शहर घोषित, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत जारी निर्देशिका के अनुसार की घोषणा

रतलाम शहर को सफाई मित्र सुरक्षित शहर घोषित किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत होने वाली रैंकिंग के ले ऐसा किया गया है।

Aug 17, 2022 - 23:37
 0
रतलाम शहर सफाई मित्र सुरक्षित शहर घोषित, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत जारी निर्देशिका के अनुसार की घोषणा
नगर निगम रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । निगम आयुक्त अभिषेक गेहलोत ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अन्तर्गत रतलाम शहर को सफाई मित्र सुरक्षित शहर घोषित किया। यह घोषणा भारत सरकार के आवासीय व शहरी मंत्रालय की निर्देशिका के तहत की गई है।

भारत सरकार के आवासीय व शहरी मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अन्तर्गत सफाई मित्र सुरक्षित शहर का भी सर्वे किया जाना है। इसमें शहर के सफाई मित्रों के लिए शहर द्वारा उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा संबंधित किए गए कार्यों के अनुसार शहर को रैंकिग दी जाएगी। इसके लिए मंत्रालय द्वारा जारी की गई निर्देशिका के तहत निगम आयुक्त गेहलोत ने रतलाम शहर को सफाई मित्र सुरक्षित शहर घोषित किया।

150
500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।