रतलाम के हनुवीर शर्मा का राज्य स्तरीय शालेय सब जूनियर बास्केट बाल स्पर्धा के लिए चयन, 15 से 18 तक ग्वालियर में खेलेंगे

रतलाम के हनुवीर शर्मा राज्य स्तरीय शालेय सब जूनियर बास्केट बाल स्पर्धा में प्रदर्शन करेंगे। स्पर्धा 15 से 18 नवंबर तक ग्वालियर में होगी।

Nov 8, 2022 - 21:47
 0
रतलाम के हनुवीर शर्मा का राज्य स्तरीय शालेय सब जूनियर बास्केट बाल स्पर्धा के लिए चयन, 15 से 18 तक ग्वालियर में खेलेंगे
हनुवीर शर्मा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के प्रतिभावान खिलाड़ी हनुवीर शर्मा का चयन राज्य स्तरीय शालेय सब जूनियर बास्केट बाल प्रतियोगिता के लिए हुआ। वे ग्वालियर में होने वाली स्पर्धा में शिरकत करेंगे।

राज्य स्तरीय शालेय सब जूनियर बास्केट बाल स्पर्धा 15 से 18 नवंबर तक ग्वालियर में होगी। इसके लिए उज्जैन संभाग स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रतलाम के खिलाड़ी हनुवीर शर्मा का चयन हुआ। हनुवीर राष्ट्रीय बास्केट बाल खिलाड़ी एवं वरिष्ठ अभिभाषक राकेश शर्मा के पुत्र हैं और मॉर्निंग स्टार स्कूल में कक्षा 6 के विधार्थी हैं।

इन्होंने दी बधाई और शुभकामनाएं

हनुवीर की इस उपलब्धि पर खेल संघ के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह ठाकुर, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा, पतंजलि योगपीठ के विशाल वर्मा, वीरेंद्र गुर्जर, दुर्गाशंकर मोरल, निमित शर्मा, गौरव मेहता, राजेश कोठारी, अर्पित कुमावत सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।