रतलाम : अंबे माता मंदिर में हुआ अन्नकूट, माता को लगे छप्पन भोग, भक्त हुए निहाल

निराला नगर स्थित अंबेमाता मंदिर में अन्नकूट का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने 56 भोग लगाकर महाआरती की।

Nov 8, 2022 - 21:11
 0
रतलाम : अंबे माता मंदिर में हुआ अन्नकूट, माता को लगे छप्पन भोग, भक्त हुए निहाल
निराला नगर स्थित अंबेमाता मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । निराला नगर के रहवासियों ने अंबे माता को 56 भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव मनाया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसादी ग्रहण की।

अन्नकूट का आयोजन श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने किया। इसमें माता को भोग लगाने के लिए व्यंजन तैयार करने को लेकर श्रद्धालुओं में होड़ लगी थी। सभी ने उत्साहपूर्वक भोग लगाया और महाआरती भी की। आयोजन में समिति के चंपालाल जोशी, सूर्यपाल पंवार, केशूराम मेहता, आकाश, दुर्गा पांचाल, मंजू कुंवर, हेमलता मेहता, नारायण कुमावत, ए. दशोत्तर सहित अन्य मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।