नागर ब्राह्मण समाज का दो दिवसीय आयोजन 19 से, पहले दिन प्रतिभाओं का सम्मान व ‘नागर वैभव’ स्मारिका का विमोचन, 20 को युवक-युवती परिचय सम्मेलन

रतलाम में नागर ब्राह्मण समाज का दो दिवसीय आयोजन 19-20 सितंबर को होगा। प्रतिभा सम्मान, ‘नागर वैभव’ स्मारिका विमोचन और अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में करीब 300 प्रतिभागी शामिल होंगे।

नागर ब्राह्मण समाज का दो दिवसीय आयोजन 19  से, पहले दिन प्रतिभाओं का सम्मान व ‘नागर वैभव’ स्मारिका का विमोचन, 20 को युवक-युवती परिचय सम्मेलन
नागर ब्राह्मण समाज का दो दिवसीय आयोजन 19 सितंबर से।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नागर ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभाओं को सम्मान देने और विवाह योग्य युवक-युवतियों को परिचय का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 एवं 20 सितंबर को सागोद रोड स्थित निजी परिसर में दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। आयोजन की संपूर्ण तैयारियां श्री नागर ब्राह्मण परिषद रतलाम द्वारा की जा रही हैं।

आयोजन के पहले दिन 19 सितंबर को शाम 4 बजे प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन होगा। डॉ. अरुण व्यास, उज्जैन मुख्य अतिथि रहेंगे। वहीं भाजपा नेता एवं शिक्षाविद् महादेव प्रसाद नागर (सुखेड़ा) तथा लेखिका एवं व्याख्याता श्वेता नागर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस दौरान समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। इसी अवसर पर विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय एवं अन्य आवश्यक जानकारी को समाहित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार ओम त्रिवेदी द्वारा संपादित ‘नागर वैभव’ स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

अखिल भारतीय स्तर पर होगा युवक-युवती परिचय सम्मेलन

दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन 20 सितंबर 2026 को अखिल भारतीय स्तर का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे पंजीयन के साथ होगी। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में मध्यप्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान सहित विभिन्न स्थानों से विवाह योग्य लगभग 300 युवक-युवतियों के प्रतिभागी शामिल होंगे। सम्मेलन के माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक-दूसरे से परिचित होने और परिवारों के बीच वैवाहिक संबंधों की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

आयोजन को लेकर मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद रतलाम शाखा के अध्यक्ष जितेन्द्र नागर, सचिव संदीप जोशी सहित ओम त्रिवेदी, निर्मल व्यास (बबलू), महेश रावल, सुनील दवे, दिलीप मेहता, राजेन्द्र रावल, हेमंत भट्ट, मनीष रावल, धर्मेन्द्र नागर, विवेक नागर, महिला शाखा अध्यक्ष मीनाक्षी रावल, सीमा जोशी, प्रमिला त्रिवेदी, सुरेखा नागर, माया मेहता सहित समाजजन ने तैयारियों में सहभागिता की है। सभी ने समाजजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दो दिवसीय आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें

नागर वैभव : 120 रंगीन पृष्ठों में समाज और प्रतिभागियों की चित्रमय जानकारी

विमोचन की जाने वाली ‘नागर वैभव’ स्मारिका को 120 रंगीन पृष्ठों और आकर्षक कलेवर के साथ तैयार किया गया है। इसमें समाज के प्रतिष्ठानों, परिवारों आदि की जानकारी के साथ युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की चित्रमय जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। परिषद के सचिव संदीप जोशी ने बताया कि वैवाहिक रिश्तों के लिहाज से यह स्मारिका उपयोगी होगी। स्मारिका का मुद्रण हो चुका है और यह देव श्री गार्डन स्थित आयोजन स्थल पर उपलब्ध रहेगी।

ये भी पढ़ें