कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. से की धर्मचर्चा
त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ के राष्ट्रीय संरक्षक एव कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने इंदौर में गच्छाधिपति आचार्यदेवश श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. से आशीर्वाद लेकर धर्मचर्चा की।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ के राष्ट्रीय संरक्षक एव कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने इंदौर में चातुर्मास के दौरान विराजित गच्छाधिपति, आचार्यदेवश श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. से क्षमापना की। उन्होंने धर्मचर्चा कर आचार्य श्री से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान इंदौर त्रिस्तुतिक संघ द्वारा काश्यप का अभिनंदन किया गया। श्रीसंघ अध्यक्ष धनराज संघवी, चातुर्मास समिति अध्यक्ष नीरज सुराणा, सचिव महेन्द्र जैन, संजय वागरेचा, नरेन्द्र बोहरा, मुकेश जैन व अन्य श्रीसंघ सदस्य उपस्थित रहे।



