ऐसे मना दशहरा : मंत्री चेतन्य काश्यप ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जिला पुलिस लाइन में किया शस्त्र-पूजन, महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार दी यज्ञ में आहुति

रतलाम जिला मुख्यालय पर पुलिस विभाग द्वारा विजयादशमी पर्व पर शस्त्र एवं वाहन पूजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने यज्ञ में आहुति भी दी।

ऐसे मना दशहरा : मंत्री चेतन्य काश्यप ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जिला पुलिस लाइन में किया शस्त्र-पूजन, महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार दी यज्ञ में आहुति
पुलिस लाइन पर शस्त्रों की पूजा करते मंत्री चेतन्य काश्यप, पास हैं एसपी अमित कुमार एवं अन्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुरूप दशहरा पर्व रतलाम में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। इस दौरान यज्ञ भी किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर मना रहा है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में दशहरा पर्व पर रतलाम जिला पुलिस लाइन में शस्त्र-पूजन कार्यक्रम हुआ।

बुराई पर अच्छाई की जीत के महापर्व पर मंत्री के अलावा महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच पवित्र यज्ञ में आहुतियाँ दीं। इसके बाद मंगल आरती की गई। वाहनों की भी पूजा की गई।

इनकी भी रही उपस्थिति : शस्त्र पूजन के दौरान कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, शैलेंद्र डागा, आशा मौर्य, निमिष व्यास, सुनील सारस्वत, अरुण त्रिपाठी, दशरथ पाटीदार, विनोद करमचंदानी, जयवंत कोठारी, मनोज शर्मा, सोना शर्मा, एएसपी राकेश खाखा, जिला पंचायत सीईओ शृंगार श्रीवास्तव, एडीएम रतलाम आर. एस. मंडलोई, एडीएम शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, फॉरेंसिक ऑफिसर अतुल मित्तल, सीएसपी अभिनव बारंगे, एसडीओपी अभिलाष भलावी, डीएसपी यातायात अनिल राय, डीएसपी अजाक अजय सारवान, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका ठाकुर, सूबेदार कैलाश बघेल एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी ने पूजन मे भाग लिया । इसी प्रकार जिले मे समस्त थाना चौकी में भी शस्त्र व वाहन की पूजा की गई। 

कुठ रोगियों और वृद्धों के साथ साझा की विजयादशमी खुशियां

चातुर्मास की समाप्ति के बाद दशहरा पर्व के विभिन्न समाजों द्वारा अलग-अलग तरीके से मनाया गया। इसे ऐतिहासिक बनाते हुए राजपूत बोर्डिंग के शक्तावत परिवार, हाथी खाना राजपूत समाज के दिनेश वाघेला, अमृत सागर तालाब चारभुजा राजपूत समाज के शेखावत परिवार व सिसौदिया परिवार ने मिलकर नगर के प्रमुख वृद्धाश्रमों के वृद्धों और कुष्ठ रोगियों के साथ पर्व सेलिब्रेट किया। सभी समाजजन ईशप्रेम बस्ती, धोलावड़ डेम के पास वृद्धाश्रम, निर्मला भवन में संचालित वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों व कुष्ठ रोगियों के साथ दशहरा पर्व मनाया। उन्होंने उन्हें भोजन भी कराया।

ये रहे शामिल : वाघेला गोसेवा, जीव दया समिति व अखिल भारतीय राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसौदिया, गोविंदसिंह शेखावत, राजपूत बोर्डिंग के महावीर सिंह शक्तावत, हर्षवर्धन शक्तावत, दिव्यराज शक्तावत, सूर्यराज शक्तावत, राजकुमार हाड़ा, रामबाबू यादव, अशोक तिवारी, श्याम सुंदर उपाध्याय, विनोद बैरागी, नारायण पाटीदार, सुभाष चौहान, महिला मंडल की श्यामा वाघेला, इंदु यादव, अनीता अग्रवाल, रेखा शर्मा, शकुंतला सिसौदिया व अन्य सदस्यों द्वारा इस कार्य में सहयोग किया गया। 

गोरखा समाज ने बड़े मनाया बड़ा दशै (दशहरा)

गोरखा समाज रतलाम ने हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ सबसे बड़ा त्योहार "बड़ा दशै" (दशहरा) मनाया। नेपाली संस्कृति परिषद रतलाम के उपाध्यक्ष भगत सिंह विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्यों ने एकत्र होकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। समाज के वरिष्ठ सदस्य पशुपति श्रेष्ठ और रुक्मणि श्रेष्ठ ने उपस्थित लोगों को माताजी का टीका लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया। पारंपरिक नेपाली भोज भी हुआ।

ये शामिल हुईं महिला समिति में : गोरखा समाज की महिला समिति का भी गठन किया गया। इसमें ज्योति गुरंग को अध्यक्ष, रानी विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, हीरा विश्वकर्मा को सचिव और शोभा श्रेष्ठ को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की सेवा और समृद्धि के लिए काम करने की शपथ ली। 

सिंधी समाज ने किया शस्त्र पूजन

सिंधी समाज की राष्ट्रीय संस्था सिंधु सेना रतलाम ने प्रदेश महामंत्री हाशु कल्याणी के नेतृत्व में न्यू रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारे पर शस्त्र पूजन किया गया। अतिथि पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष आर. के. सतवानी, उपाध्यक्ष मुरलीधर अवतानी, कोषाध्यक्ष कमलेश दरवानी, सहसचिव रमेश चोइथानी, सिंधी सनातन धर्म मंदिर के अध्यक्ष भजनलाल परमानी, राजू मलकानी, जय केचदानी रहे। पूजन विधि पं. पंकज शर्मा ने संपन्न करवाई। इस मौके पर महामंत्री हाशु कल्याणी ने कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। सभी को सकंल्प लेना चाहिए कि ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध, अहंकार, नशा आदि बुराइयों का त्याग करते हुए अच्छाइयों के साथ सभी के साथ भाईचारे का व्यवहार करेंगे। उन्होंने सभी से समाज व देश की खुशहाली के लिए अपनत्व की भावना से कार्य करने का आह्वान भी किया।

ये उपस्थित रहे : सिंधु सेना अध्यक्ष लोकेश सत्यानी, संरक्षक चद्रप्रकाश अवतानी, प्रकाश गोलानी, नरेन्द्र मेधानी, मुकेश गुरनानी, कमल खत्री, हरrश पंजवानी, शैलेन्द्र कृपलानी, तरुण सोनी, रवि कोरजानी, राजू जेठानी, संजय मितोयानी, सुशील कुलवानी, संजय नेनानी, विजय कृष्णानी, शिव त्रिलोकचंदानी, हीरा भाग्यवानी, देव गुरनानी, सोनू नाथानी, राकेश केवलानी, नरेश धनवानी आदि उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन लोकेश सत्यानी ने माना।