गृहे गृहे गायत्री यज्ञ : शेरपुर में एक साथ 30 घरों में हुआ गायत्री यज्ञ, गायत्री परिवार की रतलाम शाखा ने संपन्न कराई प्रक्रिया

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पूरे भारत वर्ष में घर-घर गायत्री यज्ञ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तरह रतलाम शाखा ने शेरपुर गांव के 30 घरों में एक साथ यज्ञ संपन्न कराया।

Jul 27, 2022 - 00:23
 0
गृहे गृहे गायत्री यज्ञ : शेरपुर में एक साथ 30 घरों में हुआ गायत्री यज्ञ, गायत्री परिवार की रतलाम शाखा ने संपन्न कराई प्रक्रिया
गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत रतलाम के शेरपुर गांव स्थित एक घर में यज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल विश्व गायत्री परिवार की रतलाम शाखा ने घर-घर गायत्री यज्ञ अभियान के अंतर्गत ग्राम शेरपुर में एक साथ 30 घरों में गायत्री यज्ञ किया। यज्ञ गायत्री परिवार की रतलाम, सैलाना एवं बांगरोद शाखा के परिजन ने संपन्न कराया।

"गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान" के अंतर्गत एक साथ अनेक घरों में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्यों द्वारा एक साथ एक ही समय पर यज्ञ सम्पन्न कराए जाते हैं। इसके माध्यम से मौसम इत्यादि के व्यवधान तथा बड़ी लागत वाले आयोजनों से परे अनेकों यजमानों के साथ सहज सरल तरीके से यज्ञ आयोजन किए जाते हैं। यज्ञ कर्मकाण्ड में यजमान को देवदक्षिणा स्वरूप एक बुराई त्यागने तथा एक अच्छाई ग्रहण करने आग्रह किया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक यजमान  परिवार से पौधारोपण करने का एवं दुर्व्यसनों से दूर रहने का संकल्प दिलवाया जाता है।

उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पूरे भारत वर्ष में इस प्रकार का अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम शेरपुर में सम्पन्न हुए इस अनूठे आयोजन में गायत्री परिवार के पातीराम शर्मा, अर्जुनसिंह चौहान, एम. एम. साहू, लालाशंकर पाटीदार, दामोदर शर्मा, श्रवण भावसार, नरेंद्र पाठक, प्रदीप गुप्ता, आनंद दुबे, विजय सिंह चौहान, राधा शर्मा, ऋतु सैनी, डॉली साहू, कल्पना शाह सहित अन्य परिजनों ने यज्ञीय दायित्व का निर्वहन किया।

इन्होंने की सहभागिता

इस दौरान ग्राम शेरपुर के प्रेमशंकर, नाथूलाल, बालमुकुंद, राजेंद्र, मोहनलाल, गोपाल, पप्पूलाल, शंकरलाल, बद्रीलाल, भगीरथ इत्यादि सहित अन्य ग्रामवासियों ने आयोजन में सहभागिता दी। गायत्री शक्तिपीठ शंकरगढ़ द्वारा आयोजन में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।