सर्व ब्राह्मण महासभा 80 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले ब्राह्मण समाज के विद्यार्थियों को सम्मान करेगा, जानकारी भेजने की आखिरी तारीख 9 जून

ब्राह्मण समाज के कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। महासभा ने इसके लिए विद्यार्थियों की जानकारी आमंत्रित की है।

सर्व ब्राह्मण महासभा 80 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले ब्राह्मण समाज के विद्यार्थियों को सम्मान करेगा, जानकारी भेजने की आखिरी तारीख 9 जून
सर्व ब्राह्मण महासभा करेगा ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का सम्मान।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सर्व ब्राह्मण महासभा रतलाम द्वारा 80 फीससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के लिए अभिभावक व विद्यार्थी 9 जून तक अपनी जानकारी अधिकृत व्यक्तियों को भेज सकते हैं।

सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी एवं कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने बताया महासभा द्वारा 10वीं/12वीं के एम पी बोर्ड, सीबीएसई तथा आईसीएसई बोर्ड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह 16 जून को शाम 5 बजे होगी। आयोजन स्थल की जानकारी पृथक से दी जाएगी। पदाधिकारीद्वय के अनुसार समारोह में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित होंगी। इसके लिए विप्र समाजजन विद्यार्थियों की जानकारी 9 जून तक भेज सकते हैं।

यह जानकारी देना होगी

प्रतिभाशाली विद्यार्थी का नाम, पिता/माता का नाम, उपजाति, पता, कक्षा, प्रतिशत, मोबाइल नंबर, समाज के पहचानकर्ता का नाम एवं मोबाइल नंबर, विद्यार्थी का फोटो, अंकसूची।

इनके मोबाइल पर दे सकते हैं जानकारी

नरेन्द्र जोशी (अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा) मोबाइल नंबर 9977783481, शैलेन्द्र तिवारी (कार्यकारी अध्यक्ष) 9300628522, डॉ. मुनिन्द्र दुबे (कार्यक्रम संयोजक) 9343428638, विजय शर्मा  गोकुल डेरी (सचिव)  डालूमोदी बाजार रतलाम को 9424843441 पर, के. के. द्विवेदी (उपाध्यक्ष) 8770096576, अजय जोशी (सहसचिव) 9893060810, प्रशांत व्यास (मीडिया प्रभारी) 9425357614, सुनीता पाठक (महिला विंग अध्यक्ष) 9691954599, सविता तिवारी (उपाध्यक्ष) को 9406634599 पर भेज सकते हैं।