श्री जयन्तसेन धाम में सातवां ध्वजारोहण महोत्सव सम्पन्न, विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुए धार्मिक अनुष्ठान

रतलाम के काश्यप परिवार द्वारा जयन्तसेन धाम पर निर्मित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं श्री राजेन्द्रसूरि गुरु मंदिर का सातवां ध्वजारोहण महोत्सव आयोजित किया गया।

Aug 13, 2022 - 01:19
 0
श्री जयन्तसेन धाम में सातवां ध्वजारोहण महोत्सव सम्पन्न, विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में हुए धार्मिक अनुष्ठान
जयंतसेन धाम में आयोजित धार्मिक आयोजन के दौरान गुरु की प्रतिमा को निहारते विधायक चेतन्य काश्यप व अन्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री जयन्तसेन धाम चेतन्य काश्यप जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी के तत्वावधान में जयन्तसेन धाम पर काश्यप परिवार द्वारा निर्मित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं श्री राजेन्द्रसूरि गुरु मंदिर का सातवां ध्वजारोहण महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में प्रवीण बरबेटा मित्र मंडल ने श्रवण काश्यप एवं अमि काश्यप से संगीतमय पूजा विधि सम्पन्न करवाई। विधायक चेतन्य काश्यप, नीता काश्यप एवं तेजकुंवरबाई काश्यप उपस्थित रहे।

श्री मुनिसुवृत स्वामी जिनालय एवं श्री राजेन्द्रसूरि गुरु मंदिर की सप्तम वर्षगांठ पर हुए इस समारोह में साध्वी श्री प्रीति दर्शनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा ने निश्रा प्रदान की। सुबह मुनिसुव्रत स्वामी का पूजन किया गया। इसके बाद मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण हुआ। इस अवसर पर ट्रस्टी सुशील छाजेड़, राजकमल दुग्गड़, राजेन्द्र सुराना, हर्ष लुणावत, नरेन्द्र घोचा, नरेन्द्र छाजेड़, राजेन्द्र खाबिया, त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष राजेन्द्र लुणावत, नवयुवक परिषद् अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका, डॉ. मनोरमा चौधरी, शैलेन्द्र मानावत, भावना मानावत, अनुज छाजेड़, निर्मल लुनिया, अर्पित आंचलिया, रितेश वोरा, सिद्धार्थ जैन, प्रद्युम्न मजावदिया आदि मौजूद रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।