शहर में 15 करोड़ रुपए से बनेंगे दो नए फोरलेन, मप्र सरकार के अनुपूरक बजट में किया प्रावधान- मंत्री चेतन्य काश्यप

रतलाम शहर के लिए मप्र सरकार के अनुपूरक बजट में दो सड़कों को फोरलेन बनाने के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधा किया गया है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ने दी।

Feb 10, 2024 - 21:45
 0
शहर में 15 करोड़ रुपए से बनेंगे दो नए फोरलेन, मप्र सरकार के अनुपूरक बजट में किया प्रावधान- मंत्री चेतन्य काश्यप
चेतन्य काश्यप- कैबिनेट मंत्री, मप्र।

बस स्टैंड से महू-नीमच फोरलेन बायपास तक एवं ऊंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक होगा फोरलेन निर्माण

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर को नगर से महानगर बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं। शहर में चारों तरफ अब फोरलेन सड़कें होंगी। विकास की इसी कड़ी में अब पंद्रह करोड़ रुपए की लागत से दो नए फोरलेन बनेंगे। इनमें एक फोरलेन महू रोड़ बस स्टैण्ड से महू-नीमच फोरलेन बायपास तक एवं दूसरा ऊंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होना है।

सूक्ष्म, लघु एंव मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि उक्त दोनों मार्गों के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान 2023-24 में राशि आवंटन के प्रावधान किए गए हैं। इन सड़क निर्माण कार्यों को लोक निर्माण विभाग के अपरीक्षित मद के रूप में शामिल किया गया है। इसमें 1 हजार 110 लाख रुपए की लागत से 2.70 किलोमीटर लंबाई के महू नीमच मार्ग बस स्टैण्ड से महू-नीमच फोरलेन बायपास तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। इसी प्रकार 390 लाख रुपए की लागत से 1.20 किलोमीटर लंबा ऊंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी फोरलेन तक फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। इन दोनों ही कार्यों के लिए प्रतीक आवंटन राशि भी जारी हो गई है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।