ऐसी स्कीम में नहीं करें निवेश, वरना लग सकती है बड़ी चपत, एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने जारी की एडवाइजरी, देखें वीडियो

रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने एमटीएफई स्कीम में निवेश नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है।

Aug 24, 2023 - 18:37
Aug 24, 2023 - 19:18
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ज्यादा रिटर्न वाली स्कीम सुनने में प्रभावित करती हैं लेकिन यह तय है कि आर्थिक जोखिम वाली हैं। ऐसी ही एक स्कीम इन दिनों चलाई जा रही है। यह है एमटीएफई स्कीम जिसमें निवेश नहीं करने की हिदायत रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने दी है। उन्होंने कहा है कि यह निवेश आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। एसपी ने क्यूटी एप के माध्यम से होने वाले निवेश से को लेकर भी अलर्ट रहने के लिए कहा है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।