चुनाव का पर्व देश का गर्व : विश्व धरोहर दिवस आज, मतदाताओं जागरूक करने के लिए होगा हेरिटेज वॉक का आयोजन

रतलाम के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला पुरातत्व एवं संस्कृति परिषद द्वारा विश्व धरोहर दिवस पर हेरिटेज वाक का आयोजन लोगों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की है।

Apr 18, 2024 - 02:01
 0
चुनाव का पर्व देश का गर्व : विश्व धरोहर दिवस आज, मतदाताओं जागरूक करने के लिए होगा हेरिटेज वॉक का आयोजन
मतदाता जागरूकता हेरिटेज वाक रतलाम में 18 अप्रैल को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व हेरिटेज दिवस 18 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन रतलाम जिला मुख्यालय पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हेरिटेज वाक का आयोजन किया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत स्वीप प्लान चलाया जा रहा है। इसे लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा ज्यादा से ज्यादा स्वीप गतिविधियां आयोजित कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के मद्देनजर विश्व धरोहर दिवस 18 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता हेरिटेज वाक का आयोजन किया जा रहा है।

चुनाव का पर्व देश का गर्व को सार्थक बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली सुबह 8.30 बजे स्थानीय गुलाब चक्कर से शुरू होगी। वाक में शामिल विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के लोगों द्वारा मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। वाक का समापन महलवाड़ा पर होगा। वाक को सफल बनाने की अपील कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा जिला पुरातत्व पर्यटन और संस्कृति परिषद ने किया है।

 

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।