साहित्य गोष्ठी : रचनात्मकता के साथ भावपूर्ण अभिव्यक्ति की हो रही पहचान, 'सुनें सुनाएं' के चौदहवें सोपान में पढ़ी गईं 10 रचनाकारों की रचनाएं

सुनें सुनाएं के 14वें सोपान में 10 रचनाधर्मियों ने अपने प्रिय रचनाकारों की रचनाएं सुनाईं। रचनाएं सुनने के लिए आप दी गई लिंक पर क्लिक करें।

Nov 6, 2023 - 09:28
 0
साहित्य गोष्ठी : रचनात्मकता के साथ भावपूर्ण अभिव्यक्ति की हो रही पहचान, 'सुनें सुनाएं' के चौदहवें सोपान में पढ़ी गईं 10 रचनाकारों की रचनाएं
सुनें सुनाएं के 14वें सोपान पर इन्होंने किया रचना पाठ।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । किसी भी मनुष्य की पहचान उसकी रचनात्मकता से होती है। यह प्रसन्नता की बात है कि रतलाम में रचनात्मक रुझान के व्यक्ति अपने भीतर के रचनाकार को बाहर ला रहे हैं और अपनी प्रिय रचनाओं को प्रस्तुत कर शहर में सृजनशील वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे रचनात्मक रुझान वाले साथियों की भावपूर्ण अभिव्यक्ति की पहचान भी हो रही है। उक्त विचार 'सुनें सुनाएं' के 14 वें सोपान में उभर कर सामने आए।

शहर में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए निरंतर चलाए जा रहे रचनात्मक आयोजन का 14वां सोपान जी.डी. अंकलेसरिया रोटरी हॉल पर आयोजित किया गया। इस में विभिन्न आयु वर्ग के दस साथियों ने अपनी प्रिय रचना का पाठ कर सुखद अहसास कराया। बेबी दिशिता वशिष्ठ द्वारा कैलाश वशिष्ठ की रचना 'गली-गली में शोर’ सुनाया का पाठ किया। इरफ़ान शेख़ द्वारा शबीना अदीब की रचना 'दीवानगी' का पाठ, यूसुफ़ जावेदी द्वारा शमशेर बहादुर सिंह की रचना 'जो धर्म के अखाड़े हैं' का पाठ, दिनेश चंद्र उपाध्याय द्वारा बालक राम शाद की रचना 'बताओ, माजरा क्या है' का पाठ, रजनी व्यास द्वारा माखनलाल चतुर्वेदी की रचना 'मुझको कहते हैं माता' का पाठ किया गया।

150

इसी तरह आई.एल. पुरोहित ने डॉ. विष्णु सक्सेना की रचना 'रेत पर नाम तुमने मेरा लिख दिया', इन्दु सिन्हा ने अताउल्ला खां की रचना 'मिला न देना तमन्ना ये ख़ाक में मेरी', दुष्यन्त कुमार व्यास ने बालकवि बैरागी की मालवी रचना 'पनिहारी', मयूर व्यास ने अज्ञात रचनाकार की रचना 'ज़रा सा फर्क होता है रहने और नहीं रहने में', भावेश ताटके द्वारा श्याम सुंदर रावत की रचना 'हे भारत के राम जगो' सुनाई। इस दौरान शहर के सुधिजन मौजूद रहे।

500
200

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।