मंदिर बचाओ अभियान ! प्राचीन श्री कृष्ण मंदिर बंद करने और जमीन बेचने से उपजा आक्रोश, सनातन समाज 26 मई को करेगा विरोध प्रदर्शन

रतलाम के प्राचीन श्री कृष्ण मंदिर को लेकर मंदिर बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 26 मई को कलेक्टर कार्यालय पर धर्मप्रेमी प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।

मंदिर बचाओ अभियान ! प्राचीन श्री कृष्ण मंदिर बंद करने और जमीन बेचने से उपजा आक्रोश, सनातन समाज 26 मई को करेगा विरोध प्रदर्शन
रतलाम के सेठजी का बाजार स्थित श्री कृष्ण मंदिर को बचाने के लिए शुरू हुआ अभियान। 26 मई को दिया जाएगा ज्ञापन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के सेठजी का बाजार स्थित प्राचीन श्री कृष्ण मंदिर को बचाने एवं मंदिर की पवित्र भूमि की रक्षा को लेकर धर्मप्रेमियों द्वारा “मंदिर बचाओ अभियान” शुरू किया गया है। अभियान के दौरान मंदिर को खुलवाने और उसकी जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त के विरोध में 26 मई 2026 को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्रचीन श्री कृष्ण मंदिर को बंद करने और उसकी जमीन को बेचने से सनातन धर्मावलंबियों में आक्रोश है और वे इस पर रोक लगाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। धर्मरक्षा अभियान के तहत 26 मई 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11:00 बजे कलेक्टर कार्यालय, रतलाम पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। इस अभियान को पूज्य पीठाधीश्वर श्री श्री स्वामी कृष्णानंद जी महाराज (बगलामुखी शक्तिपीठ खाचरोद, जिला उज्जैन म.प्र.) का सानिध्य भी प्राप्त होगा।

आंदोलन के तहत मुख्य रूप से मंदिर को प्रशासन के अधीन लेने, श्रद्धालुओं के लिए पुनः खोलने, मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार एवं निर्माण, कथित अवैध भूमि विक्रय से जुड़े दस्तावेज निरस्त करने तथा दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की मांग की जाएगी। आयोजकों द्वारा समस्त सनातन धर्म प्रेमियों, श्रद्धालुओं एवं धर्मरक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मरक्षा अभियान में सहभागिता की अपील की गई है। उनका कहना है कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है।”

ये भी पढ़ें

ये हैं मुख्य मांगें

  • मंदिर को तत्काल प्रशासन के अधीन लिया जाए।
  • मंदिर श्रद्धालुओं हेतु पुनः खोला जाए।
  • मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार एवं निर्माण हो।
  • अवैध भूमि विक्रय संबंधी दस्तावेज निरस्त किए जाए।
  • दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही हो।

ये भी पढ़ें