क्रिकेट स्पर्धा : रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन 4 रोमांचक दौर में, अब तक 8 अर्द्ध शतक लगे, इंडियन गोल्ड ने 34 गेंदों में ही भेद दिया 109 रन का लक्ष्य

रतलाम में जारी आरसीएल के सीजन 4 में अब तक 9 दिन में हुए क्रिकेट मुकाबलों में 8 अर्द्ध शतक लग चुके हैं। खिलाड़ियों को रोज हजारों रुपए के पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

Apr 5, 2026 - 09:32
Apr 5, 2026 - 09:58
 0
क्रिकेट स्पर्धा : रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन 4 रोमांचक दौर में, अब तक 8 अर्द्ध शतक लगे, इंडियन गोल्ड ने 34 गेंदों में ही भेद दिया 109 रन का लक्ष्य
आरसीएल में अतिथियों का स्वागत करते आयोजन समिति के महेंद्र कोठारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । क्रिकेट स्पर्धा रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन 4 का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। अब तक हुए मुकाबलों में 8 अर्द्ध शतक लग चुके हैं। रोज बल्लेबाज रन बरसा रहे हैं और गेंदबाज विकेट चटका रहे हैं। नौवें दिन हुआ एक मैच बेहद रोमांचक रहा जिसमें इंडियन गोल्ड टीम ने महज 34 गेंद में ही बिना कोई विकेट गंवाए 109 रन का लक्ष्य भेद कर जीत हासिल कर ली।

Google NewsFollow Us

पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे स्मृति में स्थानीय नेहरू स्टेडियम में किक्रेट प्रतियोगिता रतलाम चैंपियन लीग (RCL) का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिदिन नगर के गणमान्य के आतिथ्य में मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ होता है। स्पर्धा के संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज और सचिव जयेश राठौर ने एक संयुक्त बयान में बताया कि स्पर्धा के 9 दिन हो चुके हैं। नौवें दिन की स्पर्धा में अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य निमिष व्यास, समाजसेवी गौरव अजमेरा, रतलाम प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी एवं सचिव यश शर्मा बंटी, रेलवे कर्मचारी परिषद के संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा, मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, सहायक महामंत्री प्रशांत पांडेय तथा DRUCC के सदस्य अनिल उपाध्याय रहे। स्पर्धा में कमेंटेटर योगेंद्र जादौन और कवि चंचल शर्मा जबकि स्कोरर दिग्विजय सिंह रहे। इस दौरान समिति के प्रदीप उपाध्याय, गौरव जाट, देवशंकर पांडेय, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, राहुल जाधव, प्रिंस बना, बाबू बंजारा, अविनाश शर्मा, प्रशांत व्यास, चेतन शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

ये भी पढ़ें

जानें, मैच के हाल

इस दिन इंडियन गोल्ड विरुद्ध हिंद टाइटंस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन गोल्ड ने 10 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 107 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में हिंद टाइटंस ने 8.5 ओवर में ही विजय हासिल कर ली। हिंद टाइटन अनुज सांकला ने 22 और प्रतीक टांक ने 32 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अनुज सांकला रहे।

ये भी पढ़ें

यूएसएन फाल्कन विरुद्ध इंडियन गोल्ड का मैच एक तरफा रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसएन फाल्कन ने 10 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 107 रन का लक्ष्य इंडियन गोल्ड को दिया। जवाब में इंडियन गोल्ड की सलामी जोड़ी अंकित डांगी (42) और अब्दुल आजम (64) ने क्रमशः 42 और 64 रन का योगदान दिया। इसमें शानदार 8 छक्के जड़े गए। इंडियन गोल्ड टीम ने मैच 5.4 ओवर में ही जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अब्दुल आजम रहे।

ये भी पढ़ें

सूर्या वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर रतलाम का मुकाबला भी रोचक रहा। सूर्या वॉरियर्स ने 127 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर रतलाम के बल्लेबाज ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर मैच तीन विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच आलोट के खिलाड़ी नानू रहे। एनएनजी धम्मू विरुद्ध शेरानी सुपर किंग्स के कड़े मुकाबले में अंतिम ओवर में शेरानी किंग्स विजयी रही। मैन ऑफ द मैच बल्लेबाज हाड़े रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।