रतलाम में ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ नाटक का मंचन 30 मार्च को, RSS के आद्य सरसंघचालक के जीवन का होगा चित्रण

अगर आप RSS के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और उनके योगदान के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह नाट्य प्रस्तुति आपके लिए ही है। प्रस्तुति कब, कहां होगी यह जानने के लिए पढ़ें यह खबर...

Mar 27, 2026 - 10:10
 0
रतलाम में ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ नाटक का मंचन 30 मार्च को, RSS के आद्य सरसंघचालक के जीवन का होगा चित्रण
युगप्रवर्तक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार।

संघ सृजन का नाट्य आविष्कार के तहत होगा नादब्रह्म द्वारा निर्मित नाटक का मंचन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम (Ratlam) शहर में सांस्कृतिक और वैचारिक परंपरा को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ (Era pioneer Dr. Hedgewar) का नाट्य मंचन किया जा रहा है। यह 30 मार्च (सोमवार) 2026 को शाम 7:00 बजे शहर के कालिका माता सांस्कृतिक मंच पर आयोजित होगा।

150

यह नाट्य प्रस्तुति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार (Dr. Keshav Baliram Hedgewar) के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित है। आयोजन ‘संघ सृजन के नाट्य आविष्कार’ के तहत होने वाली प्रस्तुति में दर्शकों को एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक चरित्र चित्रण देखने को मिलेगा। आयोजन में अतिथि के रूप में चेतन्य काश्यप (मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मप्र), विशिष्ट प्रह्लाद पटेल (महापौर, रतलाम नगर निगम), प्रदीप उपाध्याय (भाजपा जिला अध्यक्ष) और विम्पी छाबड़ा (अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति, रतलाम) उपस्थिति रहेंगे।

500
200

नादब्रह्म संस्था ने तैयार किया है नाटक

नागपुर की संस्था नादब्रह्म (Nadabrahma) द्वारा निर्मित इस नाटक के निर्माता प्रभाकर धानोरकर एवं दिग्दर्शक सुबोद सुर्जिकर हैं। इसकी पटकथा डॉ. अजय प्रधान द्वारा लिखी गई है और संगीत निर्देशन निर्देशक शैलेश वाणी का है। प्रस्तुति में डॉ. हेडगेवार के जीवन के विभिन्न आयामों को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। नाटक का मंचन मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।