खेल उपलब्धि ! 12वीं स्टेट पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में रतलाम का दम, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक, SP अमित कुमार ने किया उत्साहवर्धन
ब्यावरा में आयोजित 12वीं स्टेट पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में रतलाम जिले के खिलाड़ियों ने कई पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। शशांक बैरागी का एशियन गेम्स सिलेक्शन ट्रायल के लिए चयन हुआ।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ब्यावरा में आयोजित 12वीं स्टेट पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 में रतलाम जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए जिले का गौरव बढ़ाया।
रतलाम जिला पेंचक सिलाट संगठन के सचिव अभिषेक शर्मा ने बताया कि पेंचक सिलाट एक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल है, जिसे भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। प्रतियोगिता में रतलाम जिले की टीम का प्रतिनिधित्व शशांक बैरागी, यश सोलंकी, सोनम चौहान सहित अन्य खिलाड़ियों ने किया।
खिलाड़ियों का हुआ उत्साहवर्धन
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर रतलाम एसपी अमित कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकादमी के संरक्षक भूपेंद्र सिंह राठौड़ (पूर्व डीएसपी) एवं जिला शिक्षा खेल अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
स्वर्ण पदक विजेता
- हर्ष शर्मा
- दिव्यांशी शर्मा
- अदिति मीणा
रजत पदक विजेता
- शशांक बैरागी
- समर प्रताप सिंह
- तनमय सिंह चौहान
- कला पाटीदार
- भाव्यांशी शर्मा
कांस्य पदक विजेता
- सोनम चौहान
- लवीना वाघेला
- रेणुका गोस्वामी
इनका भी रहा शानदा प्रदर्शन
प्रतियोगिता में यश सोलंकी एवं दिव्यांशी मीणा ने भी बेहतर प्रदर्शन कर टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।रतलाम के प्रतिभावान खिलाड़ी शशांक बैरागी अब श्रीनगर में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। यह ट्रायल 17 और 18 मई को आयोजित होगा।







