रतलाम रेलवे न्यूज : नीमच–रतलाम–इंदौर मार्ग पर ICF कोच के साथ शुरू करें ग्रीष्मकालीन ट्रेन, जानिए- किसने दिया सुझाव और क्यों जताई इसकी आवश्यकता
रतलाम रेल मंडल के रतलाम-चंद्रावतीगंज के बीच ICF कोच से ट्रेन चलाने की आवश्यकता जताई जा रही है। इसके लिए पश्चिम रेलवे के जीएम और रतलाम डीआरएम को पत्र लिखे गए हैं।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ग्रीष्मकाल के दौरान बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रतलाम–चंद्रावतीगंज (Ratlam–Chandrawatiganj) रेल मार्ग से नीमच (Neemuch) से डॉ. आंबेडकर नगर - इंदौर (Dr. Ambedkar Nagar – Indore) तक विशेष ग्रीष्मकालीन पैसेंजर ट्रेन (Special Summer Passenger Train) संचालित करने की मांग उठी है। इस संबंध में पश्चिम रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति (Western Railway Users' Consultative Committee) के पूर्व सदस्य दिलीप पाटनी (Dileep Patni) ने पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (General Manager Western Railway) एवं रतलाम रेल मंडल प्रबंधक (Ratlam Railway Division Manager) को पत्र लिखकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है।
पाटनी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि रतलाम जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन से चंद्रावतीगंज होते हुए इंदौर के लिए ग्रीष्मकाल में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। वर्तमान में संचालित डेमू ट्रेन सेवाएं इस बढ़ते दबाव के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें
कोच की कमी का होगा समाधान
पाटनी ने यह भी बताया कि डेमू रैक की लंबे समय से कमी बनी हुई है, इसलिए इस प्रस्तावित विशेष ट्रेन का संचालन आईसीएफ कोच (ICF Coach) के माध्यम से किया जाना अधिक व्यावहारिक रहेगा, क्योंकि पश्चिम रेलवे के पास इन कोचों की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने शीघ्र ही इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें




