RCL-2026 : कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में फाइनल मुकाबला 11 अप्रैल को, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले- यह खिलाड़ियों में सबसे चर्चित क्रिकेट स्पर्धा

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने RCL को रतलाम के खिलाड़ियों में सबसे चर्चित क्रिकेट स्पर्धा बताया है। उन्होंने रतलाम में प्रशिक्षण केंद्र खोलने की आवश्यकता जताई है। आरसीएल का फाइनल मुकाबला 11 अप्रैल को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में होगा।

Apr 11, 2026 - 13:03
Apr 11, 2026 - 21:32
 0
RCL-2026 : कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में फाइनल मुकाबला 11 अप्रैल को, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले- यह खिलाड़ियों में सबसे चर्चित क्रिकेट स्पर्धा
आरसीएल 2026 का समापन 11 अप्रैल 2026 को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति ( Late Kushabhau Thakre Memory) एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से आयोजित रतलाम चैंपियन लीग (Ratlam Champion League) RCL  – 2026 का समापन 11 अप्रैल 2026 को रात 8 बजे होगा। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) होंगे। विशेष अतिथि स्पर्धा के प्रेरणा स्त्रोत पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी (Himmat Kothari) रहेंगे।

150

रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं को निखारने और मंच देने के उद्देश्य से रतलाम चैंपियन लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसका चौथा सीजन शहर के नेहरू स्टेडियम (पोलो ग्राउंड) पर हो रहा है। फाइनल मुकाबला शनिवार रात 8.00 बजे शुरू होगा। इसमें खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल टीमें चैंपियनशिप जीतने के लिए भिड़ेंगी। ये दोनों टीमें अलग-अलग हुए दो सेमीफाइनल मैंचों में विजयी होकर फाइनल मुकाबले में पहुंची हैं।

500
200

ये भी पढ़ें

RCL ट्रॉफियों का हुआ अनावरण, मंत्री चेतन्य काश्यप बोले यह सबसे चर्चित स्पर्धा

गत दिवस आरसीएल की ट्रॉफी का अनावरण समारोह भी हुआ। इसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। अन्य अतिथि में अनिल पीपड़ा, राजेश पगारिया, पत्रकार नरेंद्र जोशी, डॉ. संजय पाण्डेय, योगेश शर्मा यूनिट, मुकेश पगारिया, विजय कांठेड़, शैलेंद्रसिंह पंवार, जयपाल सिंह कुशवाह शामिल रहे। अतिथियों ने आरसीएल की ट्रॉफियों का अनावरण किया। मुख्य अतिथि काश्यप ने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चैंपियंस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता खिलाड़ियों में सबसे चर्चित रहती है। इसमें खिलाड़ियों को अपना खेल दिखाने का मौका मिलता है। टूर्नामेंट तो बहुत होते हैं लेकिन अब हमें प्रशिक्षण केंद्रों की जरूरत है। हमारे युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा तो वे रतलाम का नाम देश-दुनिया में रोशन करेंगे। नगर में जब क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रचलन नहीं था हमारे मार्गदर्शक हिम्मत कोठारी ने विधायक ट्रॉफी के नाम से गली-मोहल्ले की खेल प्रतिभा को संवारने का मौका दिया। चेतना खेल मेला के माध्यम से भी विद्यार्थियों से कई खिलाड़ियों ने रतलाम नगर का नाम देश-प्रदेश में किया।

फाइनेंस सर्किल ऐसे पहुंची फाइनल में

स्पर्धा का दूसरा सेमीफाइनल हिंद टाइटंस और फाइनेंस सर्किल के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवर में 111 रन का लक्ष्य दिया। टीम के नीलेश निनामा ने 33, शक्ति घोसरे ने 25, अनिल निनामा ने 24 रन का योगदान दिया। हिंद टाइटंस के गेंदबाज हर्षित उपाध्याय ने 1, अनुज और सौरभ ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य को भेदने मैदान में उतरी हिंद टाइटंस की टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा। सलामी बल्लेबाज का विकेट गिरा। शुभम की बल्लेबाजी शानदार रही। हिंद टाइटंस की टीम महज 94 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। जिससे फाइनेंस सर्किल 12 रन से विजयी होकर फाइनल मुकाबले में जगह बनाने में कामयाब रही। मैन ऑफ द मैच फाइनेंस सर्किल के विपिन सिंह जावरा रहे। इस मैच के दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, पश्चिम रेलवे के सेवानिवृत्त अजय ठाकुर, अजमेरा स्टील्स के सुशील अजमेरा, हुसैन दातारवाला, अनिल पांडेय, इरशाद कुरैशी अतिथि रहे।

ये भी पढ़ें

इन्होंने की फाइनल मुकाबला देखने की अपील

रतलाम चैंपियन लीग आयोजन समिति के महेंद्र कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विकास कोठारी, पूर्व रतलाम केसरी गौरव जाट, स्पर्धा संयोजक यतेन्द्र भारद्वाज, जयेश राठौर, मनीष शर्मा, देवशंकर पांडेय, अनिल पांडेय, संजय शर्मा, जोस चाको, दिनेश लोकपाल सिंह सिसौदिया, दिनेश राठौर, राजेश चौहान, सुनील सारस्वत, राहुल जाधव ने खेल प्रेमियों से फाइनल मैच देखे जाने की अपील की।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।