जन्मशताब्दी संकल्प अनुयाज : गायत्री महायज्ञ बना सामाजिक जागरण का माध्यम, नारी शक्ति ने संभाली धर्मध्वजा, युवाओं ने छोड़ा व्यसन

ग्राम बाजनखेड़ा में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं दीपयज्ञ सम्पन्न कराया गया। आयोजन में महिला आचार्यों ने यज्ञ संस्कार कराए और युवाओं ने व्यसनमुक्ति का संकल्प लिया।

जन्मशताब्दी संकल्प अनुयाज : गायत्री महायज्ञ बना सामाजिक जागरण का माध्यम, नारी शक्ति ने संभाली धर्मध्वजा, युवाओं ने छोड़ा व्यसन
गायत्री महायज्ञ के दौरान महिला आचार्यों ने संपन्न करवाए अनुष्ठान।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा ग्राम बाजनखेड़ा स्थित वीर तेजाजी मंदिर परिसर में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं दीपयज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न कराया गया। आयोजन में नारी जागरण, संस्कार परम्परा पुनर्जागरण और व्यसनमुक्ति जैसे सामाजिक संदेशों को केंद्र में रखते हुए विभिन्न संस्कार एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अखिल विश्व गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी संकल्प अनुयाज कार्यक्रम के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं। इसी शृंखला में ग्राम बाजनखेड़ा में गुरुवार शाम दीपयज्ञ तथा शुक्रवार सुबह पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कराया गया।

नारी जागरण अभियान के तहत दोनों ही दिन यज्ञ एवं कर्मकाण्ड गायत्री परिवार की महिला आचार्यों ऋतु सैनी एवं प्रेमलता साहू द्वारा सम्पन्न कराए गए। आयोजन में श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, पर्यावरण संतुलन तथा देश-समाज में सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं।

संस्कार परम्परा पुनर्जागरण अभियान भी चला

गायत्री परिवार द्वारा संस्कार परम्परा पुनर्जागरण अभियान के अंतर्गत यज्ञ में चार पुंसवन संस्कार एवं एक जन्मदिवस संस्कार भी सम्पन्न कराया गया। इसके साथ ही देवदक्षिणा के क्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई अपनाने का संकल्प दिलवाया गया।

व्यसनमुक्ति अभियान के अंतर्गत लाला शंकर पाटीदार के विशेष प्रयास से चार युवाओं ने नशामुक्त एवं व्यसनमुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा कर इन युवाओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किया।

ये भी पढ़ें

बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

यज्ञ आयोजन में ग्राम बाजनखेड़ा के ग्रामीणों के साथ रतलाम शहर, बांगरोद एवं धराड़ क्षेत्र से भी गायत्री परिजन शामिल हुए। ग्राम बाजनखेड़ा से मोहन मुरलीवाला, दशरथ पाटीदार, मुकेश पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार, दिनेश डिंडोर, बद्रीलाल गोदा, कैलाश पाटीदार, रामभाई पाटीदार, हीरालाल पांचाल तथा गायत्री परिवार से पातीराम शर्मा, दामोदर शर्मा, अर्जुनसिंह चौहान, नरेन्द्र पाठक, ज्योति गौड़, श्यामलाल भावसार, विवेक चौधरी एवं मदनमोहन साहू सहित अनेक परिजन उपस्थित रहे।