पिपलेश्वर महादेव मंदिर में हुई दशामाता की प्राण-प्रतिष्ठा, अंबर परिवार के मयंक जाट बने मुख्य यजमान

रतलाम शहर के पिपलेश्वर महादेव में अंबर ग्रुप के मयंक जाट की मौजूदगी में दशामाता की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर हवन-पूजन हुआ।

Jul 9, 2023 - 21:49
 0
पिपलेश्वर महादेव मंदिर में हुई दशामाता की प्राण-प्रतिष्ठा, अंबर परिवार के मयंक जाट बने मुख्य यजमान
पिपलेश्वर महादेव मंदिर में स्थापना के लिए दशामाता की प्रतिमा ले जाते मयंक जाट एवं अन्य।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अंबर परिवार द्वारा जवाहर व्यामशाला के पास पिपलेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किया गया। इसका समापन रविवार को दशा माता की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हुआ। मुख्य यजमान जवाहर व्यामशाला के संरक्षक दौलत जाट पहलवान के पुत्र मयंक जाट ने सपत्नीक हवन-पूजन कर धर्म लाभ लिया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन में आहुति देने के पश्चात दशा माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाजसेवी दौलत जाट (पहलवान) के साथ जन समुदाय ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।

शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र महादेव की विशाल प्रतिमा और अश्वरथ में दशा माता की विराजित दशामाता की प्रतिमा रही। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने मार्ग में पुष्प वर्षा एवं आरती-पूजन कर स्वागत किया। इस अवसर पर पिपलेश्वर महादेव समिति, जवाहर व्यायामशाला एवं अंबर परिवार के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।