विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप, जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

जीतो के रतलाम चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक नवकार महामंत्र का आयोजन किया गया।

Apr 9, 2026 - 19:28
 0
विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप, जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस
जीतो के रतलाम चैप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्व शांति और बंधुत्व के लिए सामूहिक नवकार महामंत्र जाप किया गया।

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे मुख्य अतिथि

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गोनाइजेशन (जीतो) के रतलाम चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर सुबह 8.01 से 9.36 बजे तक एक साथ विश्व शांति और बंधुत्व का भाव लेकर नवकार महामंत्र का जाप किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहे। जाप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री जयवंत कोठारी एवं भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन और मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जीतो रतलाम चैप्टर के चेअरमैन इंदरमल जैन ने स्वागत भाषण दिया। संयोजक अशोक भाणावत ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व के 120 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप हो रहा है, जो जीतो रतलाम चैप्टर के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर जीतो रतलाम चैप्टर के संचालक मंडल की और से मुकेश जैन, जयंत जैन, निर्मल लुनिया, महेंद्र बोथरा, अशोक बरमेचा, राजकमल जैन ने कार्यक्रम के लाभार्थी जीतो चेअरमैन इंदरमल जैन का बहुमान किया।

भजन की प्रस्तुति दी

संगीता जैन ने जैन भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी। समापन से पूर्व नवकारसी का आयोजन किया गया। बिबड़ौद सेवा मंडल ने सेवाएं दी। नवकार महामंत्र जाप में जीतो महिला विंग भी उपस्थित रहीं। संचालन चीफ सेक्रेटरी मुकेश जैन ने किया। आभार जयंत जैन ने माना।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।