मालव केसरी सौभाग्यमलजी का 39वां पुण्य स्मृति दिवस 11 जुलाई को मनेगा, श्री महेंद्र मुनिजी के सान्निध्य में होंगे आयोजन

रतलाम में स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ में गुरुदेव श्री सौभाग्यमल जी का 39वां पुण्य स्मृति दिवस 11 जुलाई को मनाया जाएगा।

Jul 9, 2023 - 18:13
 0
मालव केसरी सौभाग्यमलजी का 39वां पुण्य स्मृति दिवस 11 जुलाई को मनेगा, श्री महेंद्र मुनिजी के सान्निध्य में होंगे आयोजन
मालव केसरी सौभाग्यमल जी म.सा.।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ में मालव केसरी, जैन सुधाकर, श्रमण संघ के मूर्धन्य सूत्रधार, पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्यमलजी म.सा. का 39वां पुण्य स्मृति दिवस 11 जुलाई को मनेगा। मालव भूषण पंडित रत्न श्री महेन्द्र मुनिजी मसा के पावन सान्निध्य में विभिन्न आयोजन होंगे।

श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट श्री सौभाग्य जैन साधना एवं जनकल्याण परिसर, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल, श्री सौभाग्य प्रकाश भक्त मंडल, श्री सौभाग्य जैन महिला मंडल, बालिका व बालक मंडल के तत्वावधान में पुण्य स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर सुबह 8 बजे नौलाईपुरा से चल समारोह निकाला जाएगा। यह प्रमुख मार्गों से होते हुए सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ पहुंचेगा। तीर्थ परिसर में सुबह 9.30 बजे से जाप एवं गुणानुवाद सभा का आयोजन होगा। इसके बाद गौतम प्रसादी होगी।

शुजालपुर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रचना-नीरज जैन प्रमुख वक्ता रहेंगी। अध्यक्षता इंदौर के समाजसेवी मेघराज जैन करेंगे। नासिक के समाजसेवी दिलीप-हरकचन्द्र कांकरिया एवं चन्द्रकांत-लखीचन्द्र पारख तथा पुणे के प्रवीण-किशन लुणावत प्रमुख अतिथि रहेंगे। इस दौरान महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न स्थानों से आए गुरुभक्त अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट श्री सौभाग्य जैन साधना एवं जनकल्याण परिसर, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल, श्री सौभाग्य प्रकाश भक्त मंडल, श्री सौभाग्य जैन महिला मंडल, बालिका व बालक मंडल ने धर्मालुजन से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर गुरुभक्ति का लाभ लेने का आह्वान किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।