अप्रेंटिसशिप के लिए 11 अप्रैल को रतलाम ITI में लगेगा जॉब फेयर, 80 पदों पर होगी भर्ती, 30 पद महिलाओं से भरे जाएंगे

आईटीआई परिसर में 11 अप्रैल को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसमें वाल्वो ग्रुप और आयशर मोटर्स का संयुक्त उद्यम वी.ई. कमर्शियल व्हीकल लि. 80 पदों पर भर्ती करेगा।

Apr 6, 2022 - 23:11
 0
अप्रेंटिसशिप के लिए 11 अप्रैल को रतलाम ITI में लगेगा जॉब फेयर, 80 पदों पर होगी भर्ती, 30 पद महिलाओं से भरे जाएंगे

चयनित अभ्यर्थी को 8050 से 9000 रुपए तक मिलेगा वेतन, 600 रुपए अटेंडेंस बोनस भी

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अप्रेंटिसशिप हेतु जॉब फेयर 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे आईटीआई परिसर सैलाना रोड पर आयोजित होगा। फेयर में वीई कमर्शियल व्हीकल लि. (वॉल्वो ग्रुप और आयशर मोटर से संयुक्त उद्यम) द्वारा वेल्डर और इलेक्ट्रीशियन के 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से 30 पद महिलाओं से भरे जाएंगे।

आईटीआई प्राचार्य यू. पी. अहिरवार ने बताया कि जॉब फेयर के तहत वेल्डर के 30 और इलेक्ट्रीशियन के 30 पदों पर भर्ती होना है। कक्षा 12वीं और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी जॉब फेयर में भाग ले सकते हैं। अप्रेंटिसशिप के दौरान चयनित अभ्यर्थी को 8050 रुपए से 9000 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। 600 रुपए अटेंडेंस बोनस भी मिलेगा।

अभ्यर्थी की उम्र 18 से 23 वर्ष होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी आयोजन वाले दिन अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेज लेकर आईटीआई परिसर में उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के दौरान कम्पनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। ड्राइव में प्रतिभागिता हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।