खबर रोजगार की : रतलाम में 25 जून को आयोजित होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 10 से अधिक निजी कंपनियां करेंगी विभिन्न पदों पर भर्ती

रतलाम की शासकीय आईटीआई में 25 जून को रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें विभिन्न पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी।

Jun 21, 2024 - 11:13
Jun 21, 2024 - 12:25
 0
खबर रोजगार की : रतलाम में 25 जून को आयोजित होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 10 से अधिक निजी कंपनियां करेंगी विभिन्न पदों पर भर्ती
रतलाम में रोजगार मेला 25 जून को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 25 जून को शासकीय आईटीआई सैलाना रोड पर रखा गया है। रोजगार मेले में 10 से 12 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी यू. पी. अहिरवार ने बताया कि मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा मशीन आपरेटर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, प्राचार्य, व्याख्याता, ट्रेनी, हेल्पर, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर, सुपरवाइजर, एजेंट, सिक्योरिटी गार्ड, अकाउण्टेंट, लाइब्रेरियन, लेबर आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण से स्नातकोत्तर तथा आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें

इच्छुक आवेदक 25 जून को सुबह 10.00 से दोपहर 3.00 बजे तक शासकीय आईटीआई सैलाना रोड पर अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।