रीवा में बड़ा प्रशासनिक एक्शन ! स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 15 पटवारी निलंबित, कलेक्टर के नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्वामित्व योजना में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना करने पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर 15 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एसीएन टाइम्स @ रीवा । जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के सख्त निर्देश पर जिले के 15 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, शासन की महत्वाकांक्षी 'स्वामित्व योजना' के तहत सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की निरंतर अवहेलना करने के चलते यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर सूर्यवंशी के आदेश के बाद संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) ने सभी 15 पटवारियों के निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं।
कार्य में अनुशासनहीनता और जनहितैषी योजनाओं में शिथिलता बरतने वाले अन्य कर्मचारियों पर भी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासकीय दायित्वों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें
निलंबित किए गए पटवारियों की सूची
- बृजेश गुप्ता – हल्का लवर लक्ष्मणपुर
- अभिनव तिवारी – हल्का अमिरती
- सौरभ सिंह – हल्का इटार पहाड़
- आशीष पांडेय – हल्का उमरी
- मधुर सिंह – हल्का मनिकवार
- कौशल कोल – हल्का भौवार
- इकबाल – हल्का व्योहरा
- प्रकाश सोनी – हल्का रौरा
- योगेश डाबर – हल्का जवा
- निशांत नागवंशी – हल्का सूती
- पुष्पराज सिंह – हल्का कोराव अमिलिया
- नम्रता साहू – हल्का हर्दिकला
- प्रशांत त्रिपाठी – हल्का मरैला
- अजय पटेल – हल्का भटिगवां
- योगिता सिंह – हल्का बबैया
ये भी पढ़ें







