रॉयल कॉलेज में मन रहा जॉब प्लेसमेंट पखवाड़ा, पहले चरण में 32 विद्यार्थियों का हुआ चयन, तीन लाख रुपए तक का मिला पैकेज, अभी तीन चरण और होंगे

रॉयल कॉलेज के 32 विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। कॉलेज में आगामी दिनों में मल्टीनेशल कंपनियों को बुलाकर प्लेसमेंट कराया जाएगा।

May 5, 2023 - 08:19
May 6, 2023 - 08:21
 0
रॉयल कॉलेज में मन रहा जॉब प्लेसमेंट पखवाड़ा, पहले चरण में 32 विद्यार्थियों का हुआ चयन, तीन लाख रुपए तक का मिला पैकेज, अभी तीन चरण और होंगे
रॉयल कॉलेज में आयोजित प्लेसमेंट पखवाड़े में चयनित हुए विद्यार्थियों के साथ प्रबंधन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट पखवाड़े के पहले चरण का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न कंपनियों के लिए एमबीए, बीबीए, बीकॉम एवं बीएससी अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स हेतु कैंपस ड्राइव का। इस दौरान रतलाम जिले एवं जिले से बाहर के संस्थानों और उद्योगों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 32 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयन करने वाले संस्थानों में एसबीआई लाइफ इंशोरेंस, जी.डी. अंकलेसरिया,  गोल्डन केमिकल एजेंसी नागदा, प्रभा फाइनेंस, पुनीत एंटरप्राइजेस आदि प्रमुख हैं। 

यह जानकारी कॉलेज के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. अमित शर्मा ने दी। उन्होंने बताया जॉब प्लेसमेंट पखवाड़ा 15 दिन चलेगा। इस दौरान चार चरण में विद्यार्थियों को जॉब के अवसर प्रदान किए जाएंगे। प्लेसमेंट पखवाड़े में रतलाम व दूसरे शहरों की कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन करेंगी। विद्यार्थियों को चेयरमैन प्रमोद गुगालिया, डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल एवं समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि, आगामी चरणों में रोजगार देने वाली मल्टीनेशनल कंपनियों को रॉयल कैम्पस में बुलाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इनमें चयन करवाया जाएगा।

150

इनका हुआ चयन

500
200

डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में चयनित हुए विद्यार्थियों को तीन लाख रुपए तक का पैकेज उपलब्ध हुआ। चयनित विद्यार्थी उर्वशी सुराना, पीहू जैन, रिया अग्रवाल, मनीष जैन, रमन गोयल, हर्ष पटेल, शेखर व्यास, रितिक पाटीदार, चंचल पाटीदार, राहुल कुमावत, पंकज संघवी, योगेन्द्र सिंह पंवार, रीना नागर, श्रेयांष जैन, निधि चैहान, लवीना जैन, मोहित मनानिया, तबरेज हुसैन, अंकित नाटला, अजीम खिलजी, हितेंद्र जाजोरिया, नूपुर कुमार, कृतिका सिसौदिया, चिराग जायसवाल, विशाल पडियार, मो. अशरफ, शरद नामदेव, संदीप पाटीदार, सबा मंसूरी, खुशबू पाटीदार, शादाब हुसैन, कृतिका शामिल हैं।

इनकी भूमिका सराहनीय रही

पखवाड़े के पहले चरण को सफल बनाने एवं विद्यार्थियों को साक्षात्कार का प्रशिक्षण देकर तैयार करने में संस्था के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, प्रो. स्नेहा चैरसिया, प्रो. कपिल कैरोल, प्रो. संजीत परिहार, प्रो. दीपिका कुमावत, प्रो. योगिता दासवानी का सराहनीय सहयोग रहा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।