उर्वरक का सैंपल अमानक पाए जाने पर पिपलौदा के नाकोड़ा कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस निलंबित

रतलाम जिले के पिपलौदा की एक फर्म का उर्वरक क्रय-विक्रय का लाइसेंस निलंबित किया गया है। कार्रवाई उर्वरक का सैंपल जांच में अमानक पाए जाने के कारण किया गया।

May 10, 2022 - 22:46
May 10, 2022 - 23:04
 0
उर्वरक का सैंपल अमानक पाए जाने पर पिपलौदा के नाकोड़ा कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस निलंबित
उर्वरक

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । लाइसेंस अथॉरिटी तथा उप संचालक कृषि ने पीपलखूंटा स्थित फर्म मैसर्स नाकोड़ा कृषि सेवा केन्द्र का उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई फर्म से बेचा जा रहा उर्वरक अमानक पाए जाने के कारण की गई।

जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय गुण नियंत्रण दल ने फर्म नाकोड़ा कृषि सेवा केंद्र से उर्वरक निर्माता जी.एस.एफ.सी. लि. निर्मित 20:20:0:13 का नमूना लेकर उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला सागर भेजा गया था। यहां जांच में नमूना नाॉट एकॉरडिंग टू स्पेसिफिकेशन (अमानक) पाया गया।

रिपोर्ट प्राप्त होने पर फर्म संचालक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। फर्म द्वारा संतोषप्रद उत्तर नहीं दिया गया। अतः अमानत उर्वरक क्रय-विक्रय करने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 31 में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अधिकारी ने नाकोड़ा कृषि सेवा केंद्र का उर्वरक लाइसेंस आगामी आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।