मनोनयन । अनुराग लोखंडे परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी बने, जल्द गठित होगी जिला कार्यकारिणी

अनुराग लोखंडे परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है।

Dec 13, 2024 - 19:17
 0
मनोनयन । अनुराग लोखंडे परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी बने, जल्द गठित होगी जिला कार्यकारिणी
अनुराग लोखंडे।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश शासन द्वारा गठित परशुराम कल्याण बोर्ड के रतलाम जिला प्रभारी के पद पर अनुराग लोखंडे का मनोनयन किया गया है। लोखंडे द्वारा यथाशीघ्र जिले और तहसील इकाइयों का गठन किया जाएगा।

परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी के रूप में अनुराग लोखंडे का मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु रजौरिया द्वारा किया गया। लोखंडे ने बताया कि परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा जिला, तहसील और पंचायत स्तर तक पहुंच कर ब्राह्मण समाज के साथ ही सकल सनातन हिन्दू समाज के लाभार्थ कार्य किए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही जिले की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। लोखंडे के मनोनयन पर ईष्ट-मित्रों और समाजजन ने हर्ष व्यक्त किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।