BJP के 3 स्टार प्रचारक मंगलवार को रतलाम जिले में, आलोट में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, ढोढर में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व रावटी में मुख्यमंत्री शिवराज लेंगे सभा

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा संबोधित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतनप्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को रतलाम जिले में आ रहे हैं।

Nov 13, 2023 - 20:49
Nov 13, 2023 - 21:31
 0
BJP के 3 स्टार प्रचारक मंगलवार को रतलाम जिले में, आलोट में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, ढोढर में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व रावटी में मुख्यमंत्री शिवराज लेंगे सभा
जनतन प्रकाश नडाडा (राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा), शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री मप्र) एवं राजनाथ सिंह (केंद्रीय रक्षामंत्री)।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विधानसभा चुनाव के प्रचार में अंतिम चरण के दौरान रतलाम जिले में मंगलवार को भाजपा के तीन स्टार प्रचारक अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करने के लिए रतलाम आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा आलोट, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ढोढर एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रावटी में आमसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आलोट में भाजपा प्रत्याशी डॉ चिंतामणी मालवीय के समर्थन में सुबह 12 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा का आयोजन संजय चौक आलोट में किया गया है। इसी तरह जावरा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र पांडेय के समर्थन में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आमसभा सुबह 11-30 बजे क्षेत्र के ढोढर स्थित सेठों का बाग मेला मैदान सरस्वती शिशु मंदिर के पास पर होगी। वहीं मुख्यमंत्री चौहान सैलाना की भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल के समर्थन में सुबह 11 बजे रावटी में सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा ग्राम के मैला मैदान में होगी।

आलोट विधानसभा संयोजक नंदनराज जैन के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा इंदौर हेलिकॉप्टर द्वारा आलोट आएंगे और सभा के बाद रायसेन के बाड़ी जाएंगे। जावरा विधानसभा संयोजक महेश सोनी के अनुसार केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह इंदौर से हेलिकॉप्टर से ढोढर पहुंचेंगे। सभाकर भोजनावकाश के बाद बुरहानपुर जाएंगे। सैलाना विधानसभा संयोजक के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान हेलिकॉप्टर से रावटी आकर सभा के बाद उज्जैन जिले के बड़नगर जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने लाड़ले नेताओं का आत्मीय स्वागत करने की अपील की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिलेवासियों से तीनों सभाओं में अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।