जिले में अब तक 43 इंच से अधिक बारिश दर्ज, 24 घंटों में सबसे ज्यादा 105 मिलीमीटर रावटी में हुई

रतलाम जिले में बारिश का आंकड़ा औसत को पार कर चुका है। अभी तक 43 इंच से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है।

Sep 14, 2022 - 23:05
 0
जिले में अब तक 43 इंच से अधिक बारिश दर्ज, 24 घंटों में सबसे ज्यादा 105 मिलीमीटर रावटी में हुई
रतलाम में बारिश का आंकड़ा औसत पार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  मौजूदा मानसून सत्र में बारिश ने जिले के औसत बारिश के आंकड़े को पार कर लिया है। जिले की सामान्य  औसत वर्षा 918 मिलीमीटर है जबकि अब तक 1076.73 मिलीमीटर अर्थात 43 इंच से अधिक हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 31 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई थी।

14 सितम्बर की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन लगभग 49.03 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आलोट में 31 मिलीमीटर, जावरा में 47 मिलीमीटर, ताल में 46 मिलीमीटर, पिपलौदा में 15 मिलीमीटर, बाजना में 43 मिलीमीटर, रतलाम में 34 मिलीमीटर, रावटी में 105 मिलीमीटर तथा सैलाना में 71 मिलीमीटर, वर्षा दर्ज की गई।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।