MPPSC का स्टेट सर्विसेस के 637 व फॉरेस्ट सर्विसेस के 6 पद हेतु हुई मुख्य परीक्षा-2019 के रिजल्ट घोषित, साक्षात्कार के लिए 1936 अभ्यर्थी चयनित, देखें पूरी लिस्ट

मप्र लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा के 637 तथा वन सेवा के 6 पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने 643 पदों के लिए साक्षात्कार हेतु 1936 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।

Dec 31, 2021 - 22:20
Dec 31, 2021 - 23:39
 0
MPPSC का स्टेट सर्विसेस के 637 व फॉरेस्ट सर्विसेस के 6 पद हेतु हुई मुख्य परीक्षा-2019 के रिजल्ट घोषित, साक्षात्कार के लिए 1936 अभ्यर्थी चयनित, देखें पूरी लिस्ट

एसीएन टाइम्स @ इंदौर । मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा स्टेट सर्विस तथा फॉरेस्ट सर्विस की मेन्स परीक्षा 2019 के परिणाम शुक्रवार को जारी किए गए। आयोग ने साक्षात्कार के लिए योग्य अभ्यर्थियों की रोल नंबर अनुसार सूची जारी की गई है। इस सूची में आपका रोल नंबर भी हो सकता है। इसलिए सूची देखें और यहां दिए गए निर्देशों का पालन कर प्रशासनिक सेवा का अपना सपना साकार करने के लिए आगे बढ़िए।

मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा स्टेट सर्विस के रिक्त पदों के लिए 9 दिसंबर 2019 को ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद लगातार संशोधन जारी होते रहे। इसके बाद 21 मार्च से 26 मार्च 2021 तक प्रदेश के 8 जिलों में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा 29 उप केंद्रों पर हुई थी। यह कुल 637 पदों के लिए हुई। इसके परिणाम साल के आखिरी दिन आयोग ने जारी किए। 1918 चयनित अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे।

शुक्रवार को ही आयोग ने वन सेवा के रिक्त पदों के लिए हुई परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए। 6 पदों के लिए हुई परीक्षा के बाद 18 अभ्यर्थियों की चयन सूची साक्षात्कार हेतु जारी की गई है। दोनों ही श्रेणियों के चयनित अभ्यर्थियों को 31 जनवरी तक अपने सभी दस्तावेज प्रस्तुत करना होंगे। 

31 जनवरी तक प्रस्तुत करना होंगे सभी अभिलेख

मुख्य परीक्षा में ये अभ्यर्थी हुए साक्षात्कार के लिए चयनित

वन सेवा के रिक्त पदों के हेतु साक्षात्कार के लिए जारी सूची

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।