नेशनल लोक अदालत 12 मार्च को, संपत्तिकर और जलकर की बकाया राशि जमा करने पर मिलेगी अधिभार में छूट, जानिए- कितना मिलेगा लाभ

अगर आपका जलकर और संपत्तिकर बकाया है और उस पर सरचार्ज आरोपित किया गया है तो आप इसमें छूट पा सकते हैं। इस छूट का लाभ आप 12 मार्च को आयोजित होने वाली लोक अदालत में उठा सकते हैं। छूट सिर्फ लोक अदालत में केवल एक बार मिलेगी।

Feb 24, 2022 - 23:45
 0
नेशनल लोक अदालत 12 मार्च को, संपत्तिकर और जलकर की बकाया राशि जमा करने पर मिलेगी अधिभार में छूट, जानिए- कितना मिलेगा लाभ

बकायादार जिला न्यायालय तथा नगर निगम परिसर स्थित संपत्तिकर व जलकर काउंटर पर अदा कर सकते हैं बकाया राशि

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य शासन के निर्देशानुसार संपत्तिकर व जलकर के बकायादारों को अधिभार (सरचार्ज) में छूट देने के लिए 12 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नागरिक संपत्तिकर और जलकर की राशि जमा कर सरचार्ज में छूट प्राप्त कर सकते हैं।

लोक अदालत के तहत 12 मार्च को नगर निगम द्वारा नागरिकों को संपत्तिकर और जलकर के भुगतान पर छूट दी जाएगी। निगम प्रशासन के अनुसार निगम कार्यालय में फायर स्टेशन भवन के पास संपत्तिकर व जलकर काउंटर तथा जिला न्यायालय परिसर में आयोजित शिविर में राशि जमा करा कर छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा कार्यालयीन समय में मिलेगी। ध्यान रहे कि- उक्त छूट सिर्फ एक बार वह भी 12 मार्च को आयोजित लोक अदालत के दौरान ही दी जाएगी। छूट का लाभ वर्ष 2020-21 तक की बकाया राशि पर ही मिलेगा।

1. नेशनल लोक अदालत में सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर तथा अधिभार की राशि 50 हजार रुपए तक बकाया हो तो अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसी तरह जलकर व अधिभार की राशि 10 हजार रुपए तक बकाया होने पर भी 100 प्रतिशत की छूट।

2. सम्पत्ति कर व अधिभार 50 हजार से 1 लाख रुपए तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसी तरह जलकर व अधिभार की राशि 10 हजार से 50 हजार तक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

3. सम्पत्ति कर व अधिभार 1 लाख से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में 25 प्रतिशत की छूट तथा जलकर व अधिभार 50 से अधिक बकाया होने पर मात्र अधिभार में  50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।