आज देश के 50 लाख नव मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रतलाम जिले में 10 स्थानों पर होंगे सम्मेलन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर 25 जनवरी को देशभर में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे।

Jan 25, 2024 - 10:02
Jan 25, 2024 - 20:05
 0
आज देश के 50 लाख नव मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रतलाम जिले में 10 स्थानों पर होंगे सम्मेलन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देशभर में पहली बार मतदाता बने 18 वर्ष से 23 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में 25 जनवरी को देश के 5 हजार स्थानों पर 'नमो नवमतदाता सम्मेलन' आयोजित किए जाएंगे। इसमें देश के लगभग आठ करोड़ नवमतदाताओं में चिह्नित 50 लाख मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे।

150

इसी शृंखला में 25 जनवरी को मध्य प्रदेश के हर विधानसभा में दो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित होंगे। इस तरह से रतलाम में 10 स्थानों पर नव मतदाता सम्मेलन होंगे, जिसमें 18 से 23 वर्ष के 10 हजार नव मतदाताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। मध्य प्रदेश में 10 लाख नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है। नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियानों में शामिल होने वाले नव मतदाताओं को मोबाइल नंबर 7820078200 पर मिस्ड कॉल के जरिए नव मतदाता सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। नमो नवमतदाता सम्मेलन में भाग लेने के लिए कई युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

500
200

रतलाम जिले में इनकी उपस्थिति में होंगे सम्मेलन

रतलाम जिले में होने वाले सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, डॉ. चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल आदि शामिल होंगे। बता दें कि 1 जनवरी से नव मतदाताओं को अलग-अलग तरह के आयोजनों के लिए नव मतदाताओं को विकसित भारत एंबेसडर बनाया जा रहा है। आयोजनों में शामिल होने वाले नव मतदाताओं को नमो एप डाउनलोड कराकर विकसित भारत एंबेसडर बनाया जा रहा है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।