बड़ी खबर ! पाकिस्तान ने किया सीज़फायर का उल्लंघन, सेना को दी खुली छूट- विदेश सचिव विक्रम मिसरी

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सीज़फायर के उल्लंघन की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा है कि भारतीय सेना को अपने हिसाब से जवाब देने के लिए खुली छूट दी गई है।

May 11, 2025 - 00:03
May 11, 2025 - 00:04
 0

एसीएन टाइम्स @ दिल्ली । भारत सरकार की ओर से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एवं विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी स्पष्ट रूप से कहा है कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा है कि देश की सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट दी गई है।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार रात को मीडिया को बताया कि पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए आज शाम भारत और पाकिस्तान के DGMOs के बीच सहमति बनी है। इसके बावजूद, पिछले कुछ घंटों से पाकिस्तान की ओर से इस सहमति का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और सीमा पर इस घुसपैठ से निपट रही है। यह घुसपैठ बेहद निंदनीय है और इसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। हमारा मानना ​​है कि पाकिस्तान को इस स्थिति को ठीक से समझना चाहिए और इस घुसपैठ को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करनी चाहिए। मिसरी ने पाकिस्तान को गंभीरता बरतने की हिदायत भी दी है।

बता दें कि, सीज़फायर का ऐलान होने के महज चार घंटे के भीतर ही पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती इलाकों पर ड्रोन से हमले और गोलीबाली शुरू कर दी थी। हालांकि वह भारत को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचा पाया। भारत की सुरक्षा प्रणाली सक्रिय होने से उसके सभी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया। ताजा घटनाक्रम को देखते हुए एनएसए अजीत दोवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों ने ताबड़तोड़ बैठकें की।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।