कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माता को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पुनिया और सैलाना विधायक डोडियार ने दी श्रद्धांजलि, कई अन्य लोगों ने भी दी

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पुनिया और सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार सहित अन्य ने मंत्री चेतन्य काश्यप की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माता को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पुनिया और सैलाना विधायक डोडियार ने दी श्रद्धांजलि, कई अन्य लोगों ने भी दी
मंत्री चेतन्य काश्यप की माता स्व. तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करते भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पुनिया एवं सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की माता तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित करने का दौर जारी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया एवं सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अन्य गणमान्यजनों ने भी काश्यप के निवास पहुंचकर उन्होंने व परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार गत दिवस मध्यप्रदेश शासन में मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पहुंचे और उनकी माता स्व. तेजकुंवर बाई काश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डोडियार ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल बनाए रखने की कामना की।

शनिवार को राऊ के पूर्व विधायक जीतू जिराती, त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ मुंबई जे.के. संघवी, जावरा न.पा. के पूर्व अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, नवदुर्गा उत्सव समिति जावरा के सदस्यगण, राजगढ़ के पूर्व जिला महामंत्री कैलाश सोनी, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी राधेश्याम पचवारिया, देवास के पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, जवाहर व्यायामशाला के गौरव जाट, राजीव रावत, झाबुआ के प्रकाश कटारिया, ओबीसी मोर्चा नीमच प्रभारी अम्बालाल चौहान, मंदसौर के पूर्व जनपद अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय, प्रदीप श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह, चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन श्रावक संघ स्टेशन रोड के ओम अग्रवाल, डॉ. अंकित जैन, डॉ. रौनक जैन, समाजसेवी उमेश झालानी आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

ये भी पढ़ें

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि

मंत्री निवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि देने वालों में मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, अदिति दवेसर, अर्चना शर्मा, जिला पंचायत सदस्य चंदू मईड़ा, कांग्रेस नेता राजेश पुरोहित (करमदी), शांतिलाल गोखरू, विनोद राठौड़, इंदौर ग्रामीण युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर, अक्षत चौधरी, जयवंत कोठारी, प्रहलाद राठौड़, पवन सोमानी, प्रेमराज पुनिया, इंदौर से दीपक जैन, सैलाना से राजेन्द्र राठौड़, नारायण मईड़ा, आकाश खड़के, संजय कसेरा आदि ने भी शामिल रहे।

होटल एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से शोक संवेदना पत्र भेंट कर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान होटल एसोसिएशन के संरक्षक महापौर प्रहलाद पटेल सदस्यगण उपस्थित रहे। इस दौरान काश्यप ने होटल एसोसिएशन के गठन एवं उसकी गतिविधियों की जानकारी ली। भविष्य में होटल व्यवसाय के बेहतर संचालन, विस्तार और विकास को लेकर सुझावों पर चर्चा हुई। औद्योगिक कॉरिडोर पूर्ण रूप से प्रारंभ होने के बाद रतलाम में होटल व्यवसाय सहित अन्य व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि की संभावनाओं और विकास की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

ये भी पढ़ें

उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि औद्योगिक कॉरिडोर के पूर्ण संचालन से शहर में औद्योगिक गतिविधियों के साथ होटल, पर्यटन, आतिथ्य एवं अन्य व्यापारिक क्षेत्रों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलने के साथ रोजगार और व्यावसायिक अवसरों में वृद्धि की संभावनाएं बनेंगी।