एग्जाम वारियर्स के लिए 22 जनवरी को हेने वाले कला चेतना मेला की तैयारियां अंतिम चरण में

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री की किताब एग्जाम वारियर्स पर आधारित कला चेतना मेला आयोजित किया जाएगा। 

Jan 21, 2023 - 01:09
 0
एग्जाम वारियर्स के लिए 22 जनवरी को हेने वाले कला चेतना मेला की तैयारियां अंतिम चरण में
कला चेतना मेले को लेकर आयोजित बैठक में समिति सदस्यों से चर्चा करते विधायक चेतन्य काश्यप।

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर एग्जाम वारियर्स के लिए चेतन्य काश्यप फांउडेशन द्वारा आयोजित होने वाले कला चेतना मेला की तैयारियां अंतिम चरण में है। शुक्रवार को फाउंडेशन अध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप ने भाजपा द्वारा गठित समिति के साथ बैठक की। बैठक में समिति संयोजक रेखा गौतम, सहसंयोजक दिव्या शर्मा एवं आरती ठक्कर उपस्थित रहीं।

विधायक काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थी दहशत के माहौल से दूर रहें और आत्म विश्वास से त्यौहार के मूड में परीक्षा दें। इसी उद्देश्य से कला चेतना मेला में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री की पुस्तक एग्जाम वारियर्स पर आधारित आर्ट एवं पेंटिंग स्पर्धा की जा रही है। इसमें कक्षा 9 से 12 वीं तक के अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता हो।

नकद राशि व अन्य पुरस्कार मिलेंगे

स्पर्धा के प्रथम विजेता को फाउंडेशन 11 हजार रुपए, द्वितीय को 5 हजार रुपए एवं तृतीय को 3 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान करेगा। इसके अलावा 10 प्रतिभागियों को 1100 रुपए के पुरस्कार एवं 25 प्रतिभागियों को श्रेष्ठ कला के प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में रिस्ट वाच दी जाएगी। आर्ट एवं पेंटिंग स्पर्धा में शामिल होने वाले सभी सहभागियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। आर्ट एवं पेंटिंग स्पर्धा के लिए 22 जनवरी को सभी प्रतिभागियों को विधायक सभागृह में सुबह 10.00 से 10.30 बजे तक उपस्थित होना आवश्यक है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।