पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’, 71,930 बूथों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भाजपा का एक माह का सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा। 71,930 बूथों पर आशीर्वाद का दीया, रक्तदान, स्वच्छता, स्कूल प्रतियोगिताएं और सेवा यात्राएं होंगी।

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’, 71,930 बूथों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को 1 माह का सेवा संकल्प अभियान शुरू करेगी।।

17 सितंबर को सेवा दिवस से अभियान की शुरुआत, 7 अक्टूबर को मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा काल पर होगा प्रदेशव्यापी आयोजन; स्कूलों से आंगनवाड़ी केंद्रों तक चलेंगी विभिन्न गतिविधियां

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से भाजपा इस बार पारंपरिक ‘सेवा पखवाड़े’ के बजाय एक माह कासेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने जा रही है। अभियान का शुभारंभ प्रदेशभर में हितग्राहियों द्वाराआशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर किया जाएगा। भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके जनसेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा की प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने रतलाम में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सरकारों का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होना भी उपलब्धि माना जाता है, ऐसे में नरेंद्र मोदी का लगातार 25 वर्षों तक जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर लोकसेवा करना लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना एवं नीरज बरमेचा मंचासीन रहे।

निराशा और अंधकार’ से दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंचने का दावा

प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देश का नेतृत्व संभाला, उस समय पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था। उनके अनुसार, आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मिले 37 अंतरराष्ट्रीय सम्मान केवल प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ का सम्मान हैं।

सोनी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया, 4.5 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए गए तथा 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। उन्होंने 100 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ने और 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इसी अवधि में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। कोरोना काल में 200 करोड़ से अधिक मुफ्त कोविड टीके उपलब्ध कराना भी एक बड़ी उपलब्धि रही है।

एक माह में ये होंगे प्रमुख आयोजन

सोनी के भाजपा के अनुसार, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा यात्रा, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनता तक पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें

17 सितंबर : सेवा दिवस और ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को प्रदेशभर मेंसेवा दिवस’ मनाया जाएगा। इस अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद शाम 7 बजे प्रदेश के सभी 71,930 बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें हितग्राही दीया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना आशीर्वाद प्रकट करेंगे।

स्कूलों में चित्रकारी और भाषण प्रतियोगिताएं

17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों मेंविकसित भारत की कल्पना’ सहित विभिन्न विषयों पर चित्रकारी, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रधानमंत्री मोदी के सेवा कार्यों और विकसित भारत की संकल्पना को विषय बनाया जाएगा।

25 सितंबर से 7 अक्टूबर : आंगन मिलन सेवा अभियान

अभियान के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा अभियान’ आयोजित किया जाएगा। इसमें बच्चों और उनकी माताओं की उपस्थिति में विभिन्न गतिविधियां होंगी।

2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

7 अक्टूबर : 25 वर्ष की जनसेवा पर कृतज्ञता

अभियान का प्रमुख पड़ाव 7 अक्टूबर होगा। भाजपा के अनुसार, इस दिन नरेंद्र मोदी के ‘हेड ऑफ द गवर्नमेंट’ के रूप में जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न गांवों और क्षेत्रों को जोड़कर उनके 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी। साथ ही विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा।

वडनगर से वाराणसी तक निकलेंगी 20 सेवा यात्राएं

सेवा संकल्प अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की जन्मस्थली वडनगर से कर्मस्थली वाराणसी तक 20 सेवा यात्राएं निकाली जाएंगी। भाजपा के अनुसार इनमें से 13 यात्राएं मध्य प्रदेश से होकर गुजरेंगी। अभियान में भाजपा युवा मोर्चा की विशेष भूमिका रहेगी।

ये भी पढ़ें

मोदी के 25 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम काल’ : चेतन्य काश्यप

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि लोकसेवक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का कार्यकाल स्वर्णिम काल रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने सेवा और सुशासन के आदर्श मापदंड स्थापित किए हैं।

काश्यप ने कहा कि गुजरात आज देश के अग्रणी राज्यों में है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में अपना वर्चस्व लगातार बढ़ा रहा है। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं, जिससे देश का भविष्य सुदृढ़ होगा।

उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा और 7 अक्टूबर को उनके 25 वर्ष के सेवा काल का यह पड़ाव पूरा होगा। अभियान के तहत होने वाली सभी गतिविधियों को भाजपा व्यापक स्तर पर आयोजित करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि अभियान की शुरुआत में हितग्राहीआशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना आशीर्वाद प्रकट करेंगे।

ये भी पढ़ें