नामली में गंभीर हादसा : बाइक और एक्टिवा की भिड़ंत में सैलाना के नमकीन व्यवसायी के 18 वर्षीय बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

रतलाम के नामली में दो वाहनों की भिड़ंत में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हैं।

Sep 6, 2023 - 07:34
Sep 6, 2023 - 08:49
 0
नामली में गंभीर हादसा : बाइक और एक्टिवा की भिड़ंत में सैलाना के नमकीन व्यवसायी के 18 वर्षीय बेटे की मौत, तीन अन्य घायल
नामली में हुए हादसे में मृत जतिन कसेरा एवं घायल युवक।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के नामली में मंगलवार रात को बाइक और एक्टिवा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए। मृतक सैलाना के टाटधारी नमकीन व्यवसायी का पुत्र था।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब नौ बजे बाद तहसील कार्यालय के सामने हुआ जिसमें चार लोग घायल हुए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने सैलाना के प्रसिद्ध टाटधारी नमकीन व्यवसायी रामनारायण कसेरा के गंभीर घायल 18 वर्षीय पुत्र जतिन को मृत घोषित कर दिया। जतिन की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से खून ज्यादा बहने के कारण हुआ। हादसे में जतिन का मौसेरा भाई कुलदीप कुमावत (15) भी गंभीर घायल हो गया। राहुल हाड़ा नामक युवक एवं एक अन्य भी घायल हुए हैं। सभी का उपचार जारी है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।