भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने रतलाम में उतारी मां भारती की आरती, विधायक मकवाना ने एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कार्यालय में फहराया ध्वज

74वें गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन सहित विभिन्न आयोजन हुए। इस मौके पर विभिन्न संगठनों ने भारत माता की आरती का आयोजन भी किया।

Jan 27, 2023 - 16:48
Jan 27, 2023 - 18:22
 0
भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने रतलाम में उतारी मां भारती की आरती, विधायक मकवाना ने एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कार्यालय में फहराया ध्वज
भारत माता की आरती उतारते खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 74वां गणतंत्र दिवस दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में भाजपा के खेल प्रकोष्ठ द्वारा रतलाम शहर में भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। वहीं रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने सैलाना में एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कार्यालय में ध्वज फहराया।

गणतंत्र दिवस का उत्सव एक दिन पूर्व ही शुरू हो गया था। भाजपा के खेल प्रकोष्ठ की ओर से पूर्व संध्या पर प्रतिवर्षानुसार भारत माता की आरती का आयोजन शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के सामने अमरेश्वर महादेव मंदिर के पास किया गया। नगर विधायक चेतन कश्यप, विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता प्रमुख दीपक मकवाना व बजरंग दल जिला संगठन मंत्री सुखदेव पांचाल रहे।

150

जूडो-कराते किट पहने बच्चों और अन्य खिलाड़ियों 555 दीपों से भारत माता की आरती की। आतिशबाजी भी की गई। इस मौके पर बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास (मामा), अखिल भारत हिंदू महासभा व युवा मोर्चा महामंत्री अमन जैन, अश्विन जायसवाल, मोहित तोमर, विनोद यादव, राजेश कटारिया, रवि निंदाने, अंकुश श्रीवास्तव, योगेश चौहान, मनोज पंवार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

500
200

एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कार्यालय सैलाना में अध्यक्ष दिलीप मकवाना ने किया झंडा वंदन

उधर, सैलाना में स्थित एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कार्यालय में नवनियुक्त अध्यक्ष एवं ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने यहां पहली बार झंडावंदन किया।

मकवाना ने भाजपा के पितृपुरुष की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान पूर्व विधायक संगीता चारेल, सैलाना एसडीएम मनीष जैन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शैतानसिंह पटेल सहित विभागीय और प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।