रतलाम जिले में अब तक 11.17 इंच औसत बारिश, पिछले 24 घंटे में 0.32 इंच वर्षा दर्ज

रतलाम जिले में इस मानसून अब तक औसतन 11.17 इंच वर्षा दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटों में रावटी में सबसे अधिक 0.83 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

रतलाम जिले में अब तक 11.17 इंच औसत बारिश, पिछले 24 घंटे में 0.32 इंच वर्षा दर्ज
रतलाम में बारिश की स्थिति।

रावटी में सबसे अधिक 0.83 इंच बारिश, रतलाम शहर में 0.43 इंच पानी बरसा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले में औसतन 11.17 इंच वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 0.32 इंच वास्तविक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पिछले 24 घंटों में आलोट में 0.04 इंच, जावरा में 0.08 इंच, ताल में 0.08 इंच, पिपलोदा में 0.28 इंच, बाजना में 0.31 इंच, रतलाम में 0.43 इंच, रावटी में 0.83 इंच तथा सैलाना में 0.51 इंच वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में सबसे अधिक वर्षा रावटी क्षेत्र में रिकॉर्ड हुई।

एक जून से अब तक के आंकड़ों के अनुसार आलोट में 12.56 इंच, जावरा में 12.05 इंच, ताल में 9.84 इंच, पिपलोदा में 13.98 इंच, बाजना में 6.97 इंच, रतलाम में 14.45 इंच, रावटी में 8.50 इंच तथा सैलाना में 10.98 इंच वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में अब तक सबसे अधिक वर्षा रतलाम क्षेत्र (14.45 इंच) में दर्ज की गई है, जबकि बाजना (6.97 इंच) में सबसे कम वर्षा रिकॉर्ड हुई है।

ये भी पढ़ें